Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand: मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, CM सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर झारखंड को दिया तोहफा, यहां पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
  • झारखंड

Jharkhand: मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, CM सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर झारखंड को दिया तोहफा, यहां पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Jharkhand Top News of 10 August: झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड को बड़ा तोहफा दिया। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma August 10, 2025 1 min read
Jharkhand Top News of 10 August: झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड को बड़ा तोहफा दिया। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

रामदास सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Jharkhand Top News of 10 August: झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड को बड़ा तोहफा दिया। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

Jharkhand: मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रामदास सोरेन की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। अमेरिकी डॉक्टरों ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है, जिसके कारण उनके ऑपरेशन पर फैसला नहीं लिया जा सका है। उनकी हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

Hemant Soren: पीएम मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 10 अगस्त को 50वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर देश भर से नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मैं उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Greetings to Jharkhand CM Shri Hemant Soren Ji on his birthday. Praying for his long life and good health.@HemantSorenJMM

— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2025

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें बधाई देते हुए पोस्ट किया, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने झारखंड को दिया तोहफा

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को बड़ा तोहफा दिया है। मानगो में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह डिपो डिमना चौक के पास 13 एकड़ में बनने जा रहा है। ये बस टर्मिनल कुल 145 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार टर्मिनल भवन 5 मंजिला होगा और टर्मिनल परिसर झारखंडी कला और पेंटिंग से सुसज्जित होगा।

Nishikant Dubey: देश को बांग्लादेश बनाना चाहते है राहुल गांधी

देवघर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कहते हैं, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस देश को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। जिस तरह से उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं, उन्हें समझना चाहिए कि यहां चुनाव बांग्लादेशी मतदाताओं के ज़रिए नहीं होंगे। राहुल गांधी को यह नहीं पता कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठते थे। राहुल गांधी उन विदेशी ताकतों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मज़बूत नेतृत्व नहीं चाहतीं।”

#WATCH | Deoghar, Jharkhand | BJP MP Nishikant Dubey says, "Lok Sabha LoP Rahul Gandhi wants to make this country Bangladesh. Given the way he has raised questions about the ECI, he must understand that the elections here will not be conducted through Bangladeshi voters…Rahul… pic.twitter.com/fmdqzqkjIp

— ANI (@ANI) August 10, 2025

वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के बयान पर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कहते हैं, “सेना राजनीतिक नहीं होती। उन्होंने बिल्कुल वही बातें कही हैं। इसके बाद, राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।”

IMD Alert: झारखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड की राजधानी रांची में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह से धूप और उमस से परेशान लोगों को दोपहर में राहत मिली, जब बादलों ने अपना डेरा डाला। भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड में 14 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है। रांची आईएमडी के अनुसार, अगले तीन घंटों में झारखंड के कम-से-कम 5 जिलों में मौसम बदल सकता है और तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है।

इन जिलों में पाकुड़, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा का नाम शामिल है। मौसम में बदलाव के अनुसार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

GST Scam: जीएसटी घोटाले में ईडी की छापेमारी

झारखंड में जीएसटी घोटाले में ईडी ने 27 लाख नकद ज़ब्त किए हैं। आठ ठिकानों पर छापेमारी पूरी होने के बाद, ईडी ने बताया है कि रांची में श्याम ठक्कर के घर से 12 लाख और जमशेदपुर के व्यवसायी ज्ञानचंद्र जायसवाल के घर से 15 लाख ज़ब्त किए गए हैं। ईडी ने सभी 8 ठिकानों से तकनीकी साक्ष्य, कई कंपनियों के बैंक खाते, उनके जीएसटी इनपुट की जानकारी और अन्य दस्तावेज़ ज़ब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें – Jharkhand: चांडिल में 2 मालगाड़ियों में टक्कर, निशिकांत दुबे ने सरकार गिराने की ठानी, यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें

Jharkhand Crime: साहिल उर्फ ‘कुरकुरे’ की हत्या पर इलाके में दंगा

झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। हिंदपीढ़ी ग्वाला टोली में दंगे की स्थिति पैदा हो गई। कुछ उपद्रवियों ने अरमान नाम के युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ की साथ ही आगजनी की घटना भी देखी गई। उपद्रवियों ने अमन सोसाइटी कम्युनिटी हॉल में तोड़फोड़ की, कार को क्षतिग्रस्त कर एक बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी और सैकड़ों कुर्सियां और शीशे तोड़ दिए।

यह घटना रविवार को हुई, जब हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में साहिल उर्फ ‘कुरकुरे’ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। परिजनों ने बताया कि भट्टी चौक के पास इमरान ने साहिल के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: CM Hemant Soren jharkhand Jharkhand News Nishikant Dubey The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Railway New Rules: अब बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी स्टेशन में एंट्री, रेलवे का बड़ा फैसला, VIDEO
Next: Bihar: ‘संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा’, महात्मा गांंधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत दिवस का आयोजन

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.