रक्षाबंधन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पावन पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है, जिसका दोनों को सालभर बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
इस पर्व का धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही इसका ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व है। रक्षाबंधन के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में धन, सुख, शांति और समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि अगर बहनें इस दिन अपने भाइयों को चाँदी की राखी बाँधती हैं, तो यह न सिर्फ प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक बनती है, बल्कि कई तरह के शुभ प्रभाव भी देती है।
चांदी का संबंध शुक्र और चंद्रमा से
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी का संबंध दो ग्रहों शुक्र और चंद्रमा से होता है।
- शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम और विलासिता का कारक होता है।
- चंद्रमा मन, मानसिक शांति, भावनाओं और माता का प्रतिनिधित्व करता है।
चांदी धारण करने से इन दोनों ग्रहों की स्थिति मज़बूत होती है और व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होते हैं। हालांकि, किसी भी धातु या उपाय को अपनाने से पहले कुंडली दिखाकर विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित होता है।
चांदी की राखी बांधने के ज्योतिषीय लाभ
- चंद्र दोष से मुक्ति: अगर भाई की कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर है, तो बहन द्वारा चांदी की राखी बांधने से चंद्र दोष कम हो सकता है। इससे मानसिक अशांति दूर होती है और मन स्थिर रहता है।
- शुक्र ग्रह होता है बलवान: जिन लोगों का शुक्र ग्रह दुर्बल होता है, उनके लिए चांदी बेहद लाभकारी होती है। यह व्यक्ति के जीवन में समृद्धि, आकर्षण, वैभव और प्रेम को बढ़ाती है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना भी बढ़ती है।
- हार्मोनल समस्याओं में राहत: चांदी पहनने से हार्मोनल असंतुलन में सुधार आता है। यह वाणी को मधुर बनाती है और वात, पित्त, कफ जैसे दोषों को संतुलित करती है।
- शरीर को ठंडक और रोगों से सुरक्षा: चांदी शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। चाँदी के बर्तनों में भोजन और पानी का सेवन करने से शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
इस रक्षाबंधन अगर आप अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की कामना करती हैं, तो उसे चाँदी की राखी बाँधना एक शुभ और प्रभावशाली उपाय हो सकता है। यह केवल एक धातु नहीं, बल्कि प्रेम, सुरक्षा और शुभता का प्रतीक बन सकती है।