Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • धर्म
  • Kanwar Yatra 2025: सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान न करें यह गलती, गूलर और अंजीर के पेड़ से जुड़ा है विशेष नियम
  • धर्म

Kanwar Yatra 2025: सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान न करें यह गलती, गूलर और अंजीर के पेड़ से जुड़ा है विशेष नियम

Kanwar Yatra 2025: सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को गूलर और अंजीर के पेड़ के नीचे से गुजरने की मनाही होती है। धार्मिक मान्यता है कि इससे यात्रा खंडित हो सकती है और भगवान शिव अप्रसन्न हो सकते हैं। वहीं वैज्ञानिक कारणों के अनुसार, इन पेड़ों पर मौजूद कीटों से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
Mrinal Pathak July 31, 2025 1 min read
Kanwar Yatra 2025

कांवड़ यात्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Kanwar Yatra 2025: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही व्रत, पूजन और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। भक्तगण देश के अलग-अलग हिस्सों से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं। लेकिन इस यात्रा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी होता है। इन्हीं नियमों में से एक नियम है, कांवड़ यात्रा करते समय गूलर और अंजीर के पेड़ के नीचे से न गुजरना।

गूलर के पेड़ के नीचे क्यों नहीं गुजरते कांवड़िए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गूलर का पेड़ पूजनीय होता है और इसका संबंध शुक्र ग्रह और धन के देवता कुबेर से माना गया है। यह विश्वास किया जाता है कि यदि कोई कांवड़िया इस पेड़ के नीचे से गुजरता है और उसके पत्ते या फल पैरों के नीचे आ जाते हैं, तो इससे भगवान शिव अप्रसन्न हो जाते हैं और यात्रा खंडित मानी जाती है।

इसलिए, सावधानीवश कांवड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे गूलर के पेड़ के नीचे से न जाएं। यदि कोई गलती से ऐसा कर भी लेता है, तो यात्रा अधूरी मानी जाती है और उसे फिर से आरंभ करना पड़ता है।

अंजीर के पेड़ से जुड़ी मान्यता और वैज्ञानिक कारण

गूलर की तरह अंजीर के पेड़ के नीचे से गुजरने की भी मनाही होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अंजीर के फलों में असंख्य सूक्ष्म जीव-जंतु होते हैं। यदि किसी कांवड़िये का पैर इन फलों पर पड़ जाए, तो वह अनजाने में इन जीवों की हत्या का पाप कर बैठता है। इसके चलते उसकी कांवड़ यात्रा भी शुद्ध नहीं मानी जाती और उसे शिव को जल अर्पित करने का अधिकार नहीं रहता।

वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो अंजीर के पेड़ पर कीड़े-मकोड़े और सूक्ष्म जीव-जंतु बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। इनके संपर्क में आने से त्वचा पर एलर्जी या संक्रमण हो सकता है। इसी कारण इन पेड़ों के नीचे से गुजरने की मनाही होती है।

यात्रा बाधित हो जाए तो क्या करें?

अगर किसी कारणवश कांवड़ यात्रा के दौरान यह नियम टूट जाए या यात्रा खंडित हो जाए, तो कांवड़िये को किसी सुरक्षित स्थान पर रुककर भगवान शिव से क्षमा मांगनी चाहिए। साथ ही 108 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना चाहिए और वहां जल का विसर्जन कर अपनी यात्रा फिर से शुरू करनी चाहिए।

इस तरह के नियम न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनके पीछे वैज्ञानिक कारण भी छिपे होते हैं, जो हमारी सुरक्षा और शुद्धता से जुड़े होते हैं।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Kanwar Yatra 2025 Lord Shiva Religion Sawan 2025

Continue Reading

Previous: RBI: 1 अगस्त से UPI में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, देखें VIDEO
Next: Pradosh Vrat 2025: सावन के अंतिम प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नहीं मिलेगा पुण्य फल

संबंधित खबरें

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता
1 min read
  • धर्म

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता

Mrinal Pathak August 30, 2025
Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी
1 min read
  • धर्म

Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी

Mrinal Pathak August 30, 2025
Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन
1 min read
  • धर्म

Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.