Maratha Reservation: महाराष्ट्र में इस समय मराठा आरक्षण आंदोलन ने जोर पकड़ा हुआ है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है। मनोज जरांगे के साथ हजारों लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है। मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए आज़ाद मैदान में लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए लोग पूरे राज्य से इकट्ठा हो रहे है।
इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि ये आंदोलन क्यों किया जा रहा है और इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है। साथ ही मनोज जरांगे पाटिल का यह आंदोलन महाराष्ट्र सरकार को किस तरह से प्रभावित करेगा। यह आंदोलन जितना शांत दिख रहा है उतना ही बड़ा तूफान ला सकता है।