Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Kiplin Doriga क्यों बन गए डकैत? अब कोर्ट ने दी इतने साल दी सजा
  • खेल

Kiplin Doriga क्यों बन गए डकैत? अब कोर्ट ने दी इतने साल दी सजा

Kiplin Doriga: पापुआ न्यू गिनी के क्रिकेटर किपलिंग डोरिगा को सेंट हेलियर्स में डकैती के आरोप में दोषी पाया गया है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस रॉयल कोर्ट भेज दिया है, जहाँ डोरिगा को 28 नवंबर को पेश होना है। इस कानूनी संकट के चलते उनका क्रिकेट करियर खतरे में पड़ गया है।
Mrinal Pathak August 29, 2025 1 min read
Kiplin Doriga क्यों बन गए डकैत? अब कोर्ट ने दी इतने साल दी सजा

किप्लिन डोरिगा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Kiplin Doriga: ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित छोटे से द्वीप देश पापुआ न्यू गिनी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पापुआ न्यू गिनी की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी किपलिंग डोरिगा को डकैती के मामले में दोषी करार दिया गया है। यह घटना सोमवार, 25 अगस्त को सेंट हेलियर्स इलाके में हुई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोरिगा को हिरासत में ले लिया था।

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने माना मामला गंभीर

बुधवार सुबह डोरिगा को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें डकैती के आरोप में दोषी ठहराया गया। मजिस्ट्रेट ने इसे एक अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए इसे रॉयल कोर्ट के लिए उपयुक्त माना। इसके चलते अब डोरिगा को 28 नवंबर को रॉयल कोर्ट में पेश होना होगा। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी है, और तब तक उन्हें पापुआ न्यू गिनी पुलिस की हिरासत में रहना होगा।

कब सामने आया मामला?

गौरतलब है कि इन दिनों पापुआ न्यू गिनी में क्रिकेट विश्व कप चैलेंज लीग (CWC चैलेंज लीग) चल रही है। इस लीग के दूसरे चरण में डोरिगा को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन कानूनी कार्रवाई के चलते अब उनका टूर्नामेंट में आगे खेल पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। इस लीग में 28 अगस्त को पापुआ न्यू गिनी को जर्सी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

डोरिगा का अंतरराष्ट्रीय करियर और प्रदर्शन

किपलिंग डोरिगा पापुआ न्यू गिनी क्रिकेट टीम के जाने-माने विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2021 और 2024 में दो टी20 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किया है। डोरिगा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 97 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39 वनडे में 730 रन और 43 टी20 मुकाबलों में 359 रन बनाए हैं। विकेटकीपिंग में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 कैच और 11 स्टंप किए हैं।

Also Read This: Hockey Asia Cup 2025 में भारत का विजयी आगाज, चीन को दी करारी मात

भविष्य पर संकट

डकैती जैसे गंभीर आरोप में दोषी पाए जाने के बाद किपलिंग डोरिगा का क्रिकेट करियर खतरे में नजर आ रहा है। जहां एक ओर उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि को बड़ा झटका लगा है, वहीं पापुआ न्यू गिनी क्रिकेट बोर्ड के लिए भी यह एक शर्मनाक स्थिति बन गई है। रॉयल कोर्ट का फैसला उनके भविष्य की दिशा तय करेगा।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News Kiplin Doriga Papua New Guinea Sports News

Continue Reading

Previous: Hockey Asia Cup 2025 में भारत का विजयी आगाज, चीन को दी करारी मात
Next: Lionel Messi का संन्यास तय! इशारों-इशारों में बता दिया कब खेलेंगे आखिरी मैच

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.