Hartalika Teej Vrat Puja Muhurat 2025: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के दिव्य मिलन का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं।
हरतालिका तीज पर सुहागिनें श्रृंगार करती हैं, पूजा-पाठ करती हैं और माता पार्वती-भगवान शिव का आशीर्वाद लेती हैं। इस साल हरतालिका तीज के शुभ मुहुर्त को लेकर असमंजस की स्थिति है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि हरतालिका तीज का शुभ मुहुर्त क्या है और ये किस दिन किया जाएगा।