Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand: पलामू में ब्लॉक कर्मचारी 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, किसानों को मुआवजा देगी सरकार
  • झारखंड

Jharkhand: पलामू में ब्लॉक कर्मचारी 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, किसानों को मुआवजा देगी सरकार

Jharkhand Top News of 21 August: झारखंड के पलामू जिले में प्रखंड कार्यालय में एसीबी की जांच से हड़कंप मच गया। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma August 21, 2025 1 min read
Jharkhand Top News of 21 August: झारखंड के पलामू जिले में प्रखंड कार्यालय में एसीबी की जांच से हड़कंप मच गया। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

एसीबी की कार्रवाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Jharkhand Top News of 21 August: झारखंड के पलामू जिले में प्रखंड कार्यालय में एसीबी की जांच से हड़कंप मच गया। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

प्रखंड कार्यालय का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई के दौरान गुरुवार को पलामू जिले के रमकंडा प्रखंड में एसीबी की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। एसीबी की टीम ने प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी अरुण कुमार यादव को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यादव पर आरोप है कि आरोपी कर्मचारी ने एक काम निपटाने के लिए सेवा प्राप्तकर्ता से रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने शिकायत की पुष्टि होने के बाद जाल बिछाया और तय रकम लेते ही आरोपी को धर दबोचा। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

किसानों के पलायन में कमी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 2020 में शुरू की गई बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी को बढ़ावा देकर, रोज़गार सृजन करके और बंजर ज़मीन को फलदार बागों में बदलकर झारखंड के ग्रामीण परिदृश्य को बदलने का काम कर रही है। 1.10 लाख एकड़ में लगाए गए 1.18 करोड़ से ज़्यादा पौधे किसानों की आय बढ़ा रहे हैं और पलायन कम कर रहे हैं।

VIDEO | The Birsa Harit Gram Yojana, launched by Chief Minister Hemant Soren in 2020, is transforming Jharkhand’s rural landscape by promoting horticulture, creating jobs, and turning barren land into fruitful orchards. Over 1.18 crore saplings planted across 1.10 lakh acres are… pic.twitter.com/vjiF1Md2s1

— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2025

झारखंड सरकार किसानों को देगी मुआवजा

झारखंड में मानसून सक्रिय होने के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे निपटने के लिए झारखंड सरकार ने बारिश से बर्बाद हुई फसलों पर किसानों को मुआवजा देने का बड़ा फैसला लिया है। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें सरकार मुआवजा देगी। तिर्की ने यूरिया की जमाखोरी की खबरों का हवाला देते हुए थोक और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी भी दी और कहा कि अगर निरीक्षण के दौरान ये खबरें सही पाई गईं तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

सूर्या हांसदा के परिवार वालों से मिले बाबूलाल मरांडी

गोड्डा में सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव में नेताओं का आना-जाना शुरू है। हाल ही में भाजपा के 7 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सूर्या हांसदा के परिवार से मुलाकात की थी। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सूर्या हांसदा के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर असल में हत्या है। अगर राज्य सरकार और सीएम हेमंत सोरेन को लगता है कि कुछ भी गलत नहीं है, तो उन्हें बिना समय गंवाए सीबीआई जांच को मंजूरी दे देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह समझा जाएगा कि सरकार इस घटना में शामिल है।

Crime: लोहरदगा में 13 साल की मासूम का पिता बना हैवान

झारखंड के लोहरदगा ज़िले में 3 बच्चों के पिता ने अपनी 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ये घटना कुडू थाना क्षेत्र के कामले गांव की है। नाबालिग लड़की फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी पिता ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और नदी किनारे ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची ने खुद को बचाने कोशिश की लेकिन नाकामयाब रही।

यह भी पढ़ें – Jharkhand को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सौगात, राज्य के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

निशिकांत दुबे पीएम-सीएम को हटाने वाले विधेयक पर बोल रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उन पर ट्यूशन और ट्वीट की राजनीति करने का आरोप लगाया। बोलते-बोलते निशिकांत दुबे कांग्रेस के समय लगे आपातकाल और संविधान में किए गए संशोधनों पर बोलने लगे। सांसद भाजपा और कांग्रेस के समय संविधान में संशोधन करके किए गए बदलावों का अंतर बता रहे थे। फिर उन्होंने कहा, इन्होंने (कांग्रेस ने) पूरे संविधान को बर्बाद कर दिया है।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand Crime Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Hartalika Teej 2025 पर करें इन 5 शुभ वस्तुओं का दान, पाएं शिव-गौरी से अक्षय फल
Next: Riya Tirkey: झारखंड की आदिवासी बेटी रिया तिर्की बनीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2025, VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.