Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सौगात, राज्य के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • झारखंड

Jharkhand को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सौगात, राज्य के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Top News of 20 August: झारखंड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात दी है। तो वहीं 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Akanksha Sharma August 20, 2025 1 min read

Jharkhand Top News of 20 August: झारखंड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात दी है। तो वहीं 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड को दी सौगात

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड को बड़ी सौगात दी है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि गोड्डा समेत कई इलाकों में हजारों करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाने की मंजूरी मिल गई है। बुधवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि महागामा से एकचारी तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी।

इस सड़क पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा देवघर से हंसडीहा तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी, जिसमें 1700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दुबे ने बताया कि देवघर से मधुपुर तक फोर लेन बाईपास बनाया जाएगा, जिस पर कुल 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हंसडीहा के म्हारो मोड़ भाया नोनीहाट से एक नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा।

Jharkhand News: शिबू सोरेन की स्मृति में बनेगा स्मारक

राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित बाईपास में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाने वाला है। नगर विकास विभाग ने प्रस्तावित निर्माण स्थल के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड से जमीन की मांग की है। आवास बोर्ड ने जमीन चिह्नित करने का काम शुरू किया है। जानकारी के अनुसार, बाईपास रोड पर डीपीएस स्कूल के पास स्थित भुसूर मौजा में गुरुजी का स्मारक बनाने की तैयारी चल रही है।

IMD Alert: झारखंड में भारी बॉरिश का ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार से रांची समेत राज्य में मानसूनी बादलों का डेरा रहेगा। रांची में 23 अगस्त तक बारिश का अनुमान है। वहीं, अगले 22 और 23 अगस्त को पलामू और आसपास के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, संथाल परगना और पलामू प्रमंडल समेत राज्य के उत्तरी हिस्से के सभी जिलों में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बोकारो में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प

बोकारो जिले में बुधवार सुबह सड़क जाम हटाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी को चोट आई। मुठभेड़ में सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार का सिर फूट गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें – Jharkhand के 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 3 साल तक नहीं खुलेंगे झारखंड में नए लॉ कॉलेज

दरअसल, झारखंड शोषण मुक्ति उलगुलान मंच पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड स्थित इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में रोजगार के लिए धरना और प्रदर्शन कर रहा था। थाना प्रभारी लगातार उनसे बातचीत के लिए मना रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी।

झारखंड में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिले

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वामपंथी उग्रवाद की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में, झारखंड में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित दो जिले हैं: लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम। पिछले 5 वर्षों में, गृह मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित तीन योजनाओं, अर्थात् सुरक्षा संबंधी व्यय (एसआरई) योजना, विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना और विशेष अवसंरचना योजना (एसआईएस) के अंतर्गत झारखंड (लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम सहित) को केंद्रीय सहायता के रूप में लगभग 936.50 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।

Presently, there are two LWE-affected districts in Jharkhand, namely, Latehar and West Singhbhum. In the last five years approx Rs. 936.50 crores have been provided to Jharkhand (including Latehar and West Singhbhum) as central assistance in three Schemes namely, Security Related… pic.twitter.com/YVyy7Ndrwc

— ANI (@ANI) August 20, 2025

हजारीबाग में देह व्यापार का भंडाफोड़

हजारीबाग में एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड हुआ। एसपी अंजनी अंजन को मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी सफलता मिली। एसपी अंजनी अजंन के नेतृत्व में शहर और आसपास के आधा दर्जन होटलों और रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। इस दौरान 26 महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया। एसपी हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग जिले के विभिन्न होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News Nitin Gadkari The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Asia Cup 2025: संजू सैमसन vs शुभमन गिल, टी20 में कौन है बेहतर ओपनर?
Next: ICC ODI Rankings: रोहित-कोहली हुए रैंकिंग से अचानक गायब? ये है चौंकाने वाली वजह

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.