Shibu Soren Last Rites: झारखंड के जननायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को रामगढ़ के पावन राजरप्पा घाट पर अंतिम विदाई दी गई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन दामोदर नदी में किया। संताली परंपरा और झारखंडी रीति-रिवाजों के बीच हुए इस अनुष्ठान ने साबित कर दिया कि शिबू सोरेन सिर्फ नेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे। इस दौरान वहां मौजूद सभी की जुबां पर एक ही नारा था – दिशोम गुरु अमर रहे।