मुंबई मोनोरेल फंसी (सौजन्य-एक्स)
Mumbai Mono Rail Rescue Operation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पिछले कुछ दिनों से बारिश का कहर बरस रहा है। ऐसे में मुंबई में आईएमडी ने भी रेड अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से अपील की है कि जरूरी न होने पर घर से न निकले। इसी दौरान शाम करीब 5.30 बजे मुंबई के मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में फंस गई। इस मोनोरेल में करीब 500 लोगों फंस गए।
कुछ देर तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, लोगों को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले तो मोनोरेल को शुरू करने की कोशिश की गई, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण मोनोरेल एक ओर झुक गई और पूरी तरह से बंद पड़ गई। करीब 1 घंटे बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया।
Mumbai Mono Rail Rescue: सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
बीएमसी, अग्निशमन विभाग और मुंबई पुलिस की टीमें मुंबई के मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास फंसी मोनोरेल से यात्रियों को बचाने में जुटी हैं। बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त अमित सैनी ने कहा, “अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। बचाव अभियान जारी है।”
#WATCH | Maharashtra: Teams of BMC, fire department and Mumbai Police are engaged in rescuing passengers from the Monorail stuck near Mysore Colony station in Mumbai. pic.twitter.com/78HvUSyr5A
— ANI (@ANI) August 19, 2025
भाजपा विधायक कैप्टन तमिल सेलवन ने कहा, “मैंने बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त से बात की। 10-12 यात्रियों को छोड़कर लगभग सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। दमकल की गाड़ी देर से पहुंची, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। यह यात्रियों की अधिकता के कारण हुआ। यात्रियों को ट्रेन की क्षमता का ध्यान रखना चाहिए था। अब सभी सुरक्षित हैं। जनता को ट्रेन की क्षमता का ध्यान रखना चाहिए था। बीएमसी और एमएमआरडीए यहां पहुंचे और सभी यात्रियों को बचाया। एक बड़ा हादसा टल गया।”
#WATCH | Mumbai: BJP MLA Captain Tamil Selvan says, "I spoke to the Additional Municipal Commissioner of BMC. Almost all passengers have been rescued except 10-12 passengers. The fire brigade arrived late, but everyone is safe. This happened because of the overload of… https://t.co/yj5AJ6CK65 pic.twitter.com/U3Hzm0liLJ
— ANI (@ANI) August 19, 2025
Mono Rail Rescue Operation: क्या बोले मोनोरेल से बचाए गए यात्री?
मोनोरेल से करीब रात 8 बजे के दरमियान मोनोरेल के दरवाजे को तोड़ने में दमकल विभाग को सफलता हाथ लगी। मोनोरेल से बचाए गए एक यात्री ने कहा, “यात्री धैर्यवान थे। ट्रेन में कई वरिष्ठ नागरिक और बच्चे थे, और उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रेन के अंदर घुटन सबसे बड़ी समस्या थी।”
यह भी पढ़ें – Jharkhand के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, धनबाद के कोयला क्षेत्र की धंसी जमीन
एक यात्री सुशील वाडकर ने कहा, “मैं शाम 5:30 बजे से ट्रेन में था। बचाव अभियान एक घंटे बाद शुरू हुआ। ट्रेन में कम से कम 500 यात्री थे। यह ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर आई, इसलिए पूरी ट्रेन यात्रियों से भरी हुई थी। आपातकाल स्थिति के लिए कोई बंदोबस्त नहीं था और न ही एमरजेंसी एक्जिट था।”
#WATCH | Maharashtra: A passenger, Sunil, says, "I was in the train from 5:30 PM. The rescue operation started after 1 hour. There were at least 500 passengers in the train. This train arrived after a gap of 30 minutes, so the entire train was overloaded with passengers…" https://t.co/dRbZIl0Z8c pic.twitter.com/M1YohLdV3l
— ANI (@ANI) August 19, 2025
Devendra Fadnavis: पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में सीएम देवेंद्र फडणवीस
किसी तकनीकी कारण से चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल फंस गई है। एमएमआरडीए, अग्निशमन विभाग और नगर निगम जैसी सभी एजेंसियां वहां पहुंच गई हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए किसी को भी चिंता या घबराहट की आवश्यकता नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। मैं सभी से शांत रहने का अनुरोध करता हूं। मैं एमएमआरडीए आयुक्त, नगर आयुक्त, पुलिस और सभी एजेंसियों के संपर्क में हूं। इस घटना के कारणों की भी जाँच की जाएगी।
Monorail Rescue: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनता से की अपील
मुंबई के मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास मोनोरेल के फंसने पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकांत शिंदे ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो। यात्रियों को मोनोरेल में इस तरह नहीं फंसना चाहिए। हम इस घटना की जांच करेंगे। चूंकि आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि अगर ज़रूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है और निजी संगठनों को आज घर से काम करने के लिए कहा गया है।”
#WATCH | On Monorail stuck near Mysore Colony station in Mumbai, Maharashtra Deputy CM Ekanth Shinde says, "We will make sure that such an incident is not repeated. Passengers should not get stuck in the Monorail like this. We will investigate this incident… Since a Red Alert… pic.twitter.com/68B8TMQvQ6
— ANI (@ANI) August 19, 2025