Shibu Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में दशकर्म की प्रक्रिया पूरी की। रामगढ़ के बड़का नाला घाट पर आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार चूल मुंडन की रस्म निभाई गई। मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपना मुंडन करवाया।
हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ मुंडन करवाकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे हेमंत सोरेन अपने बेटे होने का कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे है। वे एक सफल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक बेटे भी है। इस दौरान लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ भी नेमरा गांव में एकत्रित हुई।