सीपी राधाकृष्णन और हेमंत सोरेन (सौजन्य-एक्स)
Jharkhand Top News of 17 August: झारखंड में आज दिशोम गुरु के अस्थियों का उनके बेटे हेमंत सोरेन ने विसर्जित किया। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की बड़ी खबरें।
Jharkhand: हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन
झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख हेमंत सोरेन ने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्थि-कलश को लेकर नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां विधि-विधान से “गुरुजी” की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया।
झारखंड के पूर्व राज्यपाल उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजिनी ने कहा, “एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है और मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य करने के बाद, हमें उम्मीद है कि वह संविधान की रक्षा करेंगे और सरकार के मुखपत्र बनने या लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के बजाय राष्ट्रहित में काम करेंगे।”
VIDEO | On Maharashtra Governor CP Radhakrishnan being announced as NDA's Vice Presidential candidate, Jharkhand Pradesh Congress Committee media chairman Satish Paul Munjini says, "NDA has announced CP Radhakrishnan as its Vice Presidential candidate, and I welcome this… pic.twitter.com/y48Znj2jCM
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2025
CP Radhakrishnan: देश के उपराष्ट्रपति बन सकते है सीपी राधाकृष्णन
CP Radhakrishnan: झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति बन सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की संसदीय समिति की बैठक के बाद कहा कि राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है। सीपी राधाकृष्णन भाजपा और सहयोगी दलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।
Jharkhand Crime: प्रेमिका के परिवार ने की प्रेमी की हत्या
झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड के पलामू जिले में एक 22 साल के लड़के की उसकी प्रेमिका के घर वालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद परिवार वालों ने लड़के का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। शव से ट्रेन गुजरने के कारण उसके दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने जब जांच की तो हत्या का खुलासा हुआ और जांच के बाद 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें – क्रिकेट और राज्य निर्माण के नायकों को धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रामदास सोरेन के निधन पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश मुंजिनी
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के शुक्रवार को निधन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजिनी ने कहा, “शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन कई वर्षों तक घाटशिला से विधायक रहे और उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।”
VIDEO | Following the demise of Jharkhand Education Minister Ramdas Soren on Friday, Jharkhand Pradesh Congress Committee media chairman Satish Paul Munjini said, "Education Minister Ramdas Soren had been an MLA from Ghatshila for many years and dedicated his entire life to… pic.twitter.com/2sybUahsjh
— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2025