श्री कृष्ण जन्माष्टमी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Krishna Janmashtami 2025: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को है और देशभर में इसकी तैयारियां बड़े ही धूमधाम से की जा रही हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है, भजन-कीर्तन गूंज रहे हैं और घर-घर में भक्त श्रीकृष्ण के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार के रूप में श्रीकृष्ण के रूप में मथुरा में जन्म लिया था।
लड्डू गोपाल की कृपा पाने का विशेष अवसर
ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है और सोया हुआ भाग्य जाग सकता है।
राशि अनुसार क्या करें दान:
मेष राशि
इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को लाल सेब, लाल रंग की पोशाक, गेहूं और गुड़ अर्पित करने के बाद इन्हें दान करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मोती की पोशाक, चांदी के बर्तन, मक्खन, मिश्री और चीनी का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरी मूंग, हरी सब्जियाँ और हरे वस्त्र गरीबों को दान करने चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को दूध, दही, चावल और मिठाई का दान करना चाहिए। यह उनके जीवन में शांति और सौभाग्य लाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए लाल फल, लाल रंग के वस्त्र और तांबे के पूजा पात्रों का दान शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन गाय की सेवा करें और चारा दान करें। इससे भगवान श्रीकृष्ण विशेष कृपा करते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को नारियल का दान करना चाहिए। इससे लक्ष्मी-कृष्ण दोनों की कृपा मिलती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को गुड़, गेहूं और शहद का दान करने से लाभ होता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को श्रीमद्भगवद गीता या अन्य धार्मिक ग्रंथों का दान करना चाहिए। इससे जीवन में शांति और समृद्धि आती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को चप्पल, वस्त्र और पंखा जैसे दैनिक उपयोग की वस्तुएँ दान करनी चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए मोरपंख का दान शुभ माना गया है, जो श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को केले, बेसन के लड्डू, मक्खन और मिश्री का दान करना चाहिए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल पूजा का नहीं बल्कि सेवा और दान का भी पर्व है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुओं का दान करते हैं, तो निश्चित ही लड्डू गोपाल की कृपा आप पर बनी रहेगी और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा।