Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Lionel Messi का भारत दौरा: 15 दिसंबर को दिल्ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कैसा रहेगा शेड्यूल
  • खेल

Lionel Messi का भारत दौरा: 15 दिसंबर को दिल्ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कैसा रहेगा शेड्यूल

Lionel Messi: दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक, लियोनेल मेसी दिसंबर 2025 में 'GOAT टूर ऑफ इंडिया' के तहत भारत आ रहे हैं। 12 दिसंबर को कोलकाता से शुरू होकर यह टूर अहमदाबाद, मुंबई होते हुए 15 दिसंबर को दिल्ली में समाप्त होगा, जहाँ मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
Mrinal Pathak August 15, 2025 1 min read
Lionel Messi का भारत दौरा: 15 दिसंबर को दिल्ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कैसा रहेगा शेड्यूल

लियोनेल मेसी प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Lionel Messi: दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक, लियोनेल मेसी दिसंबर 2025 में भारत आ रहे हैं। इवेंट प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने शुक्रवार को यह ऐलान किया कि मेसी का बहुप्रतीक्षित ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया 2025’ 12 दिसंबर को कोलकाता से शुरू होगा। इसके बाद वे अहमदाबाद, मुंबई और अंत में दिल्ली का दौरा करेंगे। यह मेसी की 2011 के बाद भारत की पहली यात्रा होगी।

कोलकाता में होगा टूर की शुरुआत

मेसी 12 दिसंबर की रात को कोलकाता पहुंचेंगे और वहीं उनका सबसे लंबा प्रवास रहेगा। 13 दिसंबर की सुबह ताज बंगाल होटल में एक विशेष ‘मीट-एंड-ग्रीट’ और पारंपरिक भोज का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मेहमानों को बंगाली मछली, मिठाइयाँ, अर्जेंटीनी और असम की चाय का स्वाद मिलेगा। उसी दिन ईडन गार्डन्स या साल्ट लेक स्टेडियम में एक भव्य GOAT कॉन्सर्ट, ‘GOAT कप’ फुटबॉल मैच और मेसी की एक विशाल प्रतिमा का अनावरण होगा।

🚨 LIONEL MESSI × NARENDRA MODI 🚨

– Messi will meet Indian Prime Minister Narendra Modi at his residence on December 15th. [PTI] pic.twitter.com/CQyCfgWfX9

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 15, 2025

दिग्गज सितारों की मौजूदगी

कोलकाता की दुर्गा पूजा के दौरान मेसी के सम्मान में 25×20 फीट का विशेष भित्ति चित्र भी तैयार किया जाएगा। इसमें प्रशंसक अपनी पेंटिंग्स और संदेश भेज सकते हैं। इस कार्यक्रम में सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गज भी ‘GOAT कप’ में मेसी के साथ खेलते दिखाई दे सकते हैं।

अहमदाबाद और मुंबई में भी भव्य आयोजन

13 दिसंबर की शाम को मेसी अहमदाबाद रवाना होंगे जहां वे अदानी फाउंडेशन के एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। 14 दिसंबर को मुंबई में सीसीआई ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक ‘मीट-एंड-ग्रीट’ और पैडल GOAT कप का आयोजन होगा। इस इवेंट में शाहरुख खान, लिएंडर पेस सहित अन्य चर्चित हस्तियां शामिल हो सकती हैं। वहीं शाम को वानखेड़े स्टेडियम में GOAT कॉन्सर्ट और फुटबॉल मैच का आयोजन होगा जिसमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और अन्य बॉलीवुड सितारे मौजूद रह सकते हैं।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

15 दिसंबर को मेसी दिल्ली पहुंचेंगे जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दिन में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अंतिम GOAT कॉन्सर्ट और GOAT कप का आयोजन किया जाएगा, जिससे उनका भारत दौरा समाप्त होगा।

आधिकारिक घोषणा जल्द

सतद्रु दत्ता ने बताया कि सभी आवश्यक अनुमति मिल गई हैं और मेसी खुद 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच अपने भारत दौरे का आधिकारिक पोस्टर जारी करेंगे, जिसमें पूरे टूर का विवरण और परिचय शामिल होगा।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Football Lionel Messi Narendra Modi Sports News

Continue Reading

Previous: Ranchi Accident: रांची में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, देखें VIDEO
Next: MS Dhoni ने 15 अगस्त को संन्यास क्यों लिया? सुरेश रैना ने बताई खास वजह

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.