Ranchi Accident: झारखंड के रांची में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रांची-पुरुलिया रोड पर बुधवार रात चामघाटी इलाके में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर से मृतकों के परिवार में मातम का माहौल छा गया। इस वीडियो में देखिए कि कैसे तेज रफ्तार ने परिवार को मौत के घाट उतार दिया और इस हादसे का पूरा घटनाक्रम जानिए।