Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand: हजारीबाग में धंसा पहाड़, 1 किमी दूर तक गूंजी भूस्खलन की आवाज
  • झारखंड

Jharkhand: हजारीबाग में धंसा पहाड़, 1 किमी दूर तक गूंजी भूस्खलन की आवाज

Jharkhand Top News of 11 August: झारखंड के हज़ारीबाग़ ज़िले में आज शहर से सटे बभनबाई पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma August 11, 2025 1 min read
Jharkhand Top News of 11 August: झारखंड के हज़ारीबाग़ ज़िले में आज शहर से सटे बभनबाई पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

हजारीबाग में भूस्खलन (सौजन्य-एक्स)

Jharkhand Top News of 11 August: झारखंड के हज़ारीबाग़ ज़िले में आज शहर से सटे बभनबाई पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

Jharkahnd Landslides: हजारीबाग में धंसा पहाड़

Jharkhand Landslides: झारखंड के हज़ारीबाग़ ज़िले में आज 11 अगस्त को हज़ारीबाग़ शहर से सटे बभनबाई पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक से ढह गया। पहाड़ के हिस्से की गिरने की आवाज इतनी तेज थी, कि ये 1 किमी दूर तक साफ सुनाई दी और चारों ओर धूल उड़ने लगी। इस बात को गंभीरता से लेते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक स्थानीय आपदा है, जो आने वाले दिनों में भयावह रूप ले सकती है।

झारखंड के हजारीबाग जिले में बभनबे पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया।पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से वहां भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया।#Jharkhand pic.twitter.com/NpebXp9s4F

— Sohan singh (@sohansingh05) August 11, 2025

ये घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। बभनबाई पहाड़ी का एक हिस्सा ढहने से पूरा इलाका धूल से भर गया और कई पेड़-पौधे नष्ट हो गए। ज़िले में यह पहली घटना नहीं है। कई लोगों ने इस घटना को मोबाइल में कैद किया है।

Jharkhand Flood: साहिबगंज में बाढ़ से 1600 घर प्रभावित

झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच गंगा नदी में ऊफान आ गया है। साहिबगंज नगर परिषद के 28 वार्डों में से 11 वार्ड बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक बांढ़ से लगभग 1600 घरों के करीब 8000 लोग प्रभावित हुए हैं। घरों और स्कूलों में पानी भर गया है। इसे देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में सूर्या हांसदा का एनकाउंटर

सूर्या हांसदा की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। गोड्डा जिले के बोरियो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुका था और कई मामलों में आरोपी था। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने की पुष्टि की है।

दरअसल, गोड्डा के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी के पास पुलिस और आरोपी सूर्या हांसदा के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सूर्या हांसदा को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। गोड्डा और साहिबगंज की पुलिस को सूर्या हांसदा की तलाश थी।

यह भी पढ़ें – मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, CM सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर झारखंड को दिया तोहफा

रांची में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

रांची शहर के हरमू रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार के कई वाहनों से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। हटिया के डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया, “तेज़ रफ़्तार फ़ॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर लापरवाही से फ़ॉर्च्यूनर कार चला रहा था। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ड्राइवर को कड़ी सज़ा मिले। मरने वाले लोग बाइक पर जा रहे थे।”

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | DSP Hatia Pramod Mishra says, "A woman and two children died after being hit by a speeding Fortuner car. Two people have been admitted to the hospital… The driver was driving the Fortuner car carelessly… We will ensure that the driver gets severe… https://t.co/bfJwlzdYgz pic.twitter.com/WKvOVrzsJ3

— ANI (@ANI) August 10, 2025

देवघर हवाई अड्डे से बढ़ेंगी हवाई सेवाएं, मुंबई-देवघर उड़ान रोज

इसके साथ ही, सितंबर से बेंगलुरु से देवघर के लिए दूसरी उड़ान और दुर्गा पूजा के बाद मुंबई से देवघर के लिए दैनिक हवाई सेवा शुरू की जाएगी। बेंगलुरु से देवघर के लिए दूसरी उड़ान शाम को उड़ान भरेगी। इन दोनों उड़ानों के स्लॉट बढ़ाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से भी मंजूरी मिल गई है।

दिल्ली से देवघर के लिए एक और उड़ान

15 सितंबर से दिल्ली से देवघर के लिए दूसरी शाम की उड़ान भी शुरू होगी। दिल्ली से देवघर के लिए शाम की उड़ान की बुकिंग भी इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इसी वर्ष देवघर से हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। देवघर से हैदराबाद के लिए हवाई सेवा नवंबर तक शुरू हो जाएगी।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Sankashti Chaturthi: हेरम्बा बहुला संकष्टी पर ऐसे करें पूजा, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व 
Next: Encounter: पूर्व BJP नेता एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.