चाईबासा में ब्लास्ट, हॉकी में झारखंड का कमाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Jharkhand Top News of 8 August: झारखंड में के चाईबासा में आईईडी विस्फोट में 2 जवान घायल हो गए है। वहीं दूसरी ओर मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
IED Blast: चाईबासा में आईईडी विस्फोट में 2 जवान घायल
झारखंड के पश्चिम सिंहभूमि जिले के चाईबासा में आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। इसी बीच, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए। यह घटना सारंडा जंगल के मानके इलाके में जराईकेला के पास हुई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे।
IED Blast: सीआरपीएफ जवानों की हालत स्थिर
चाईबासा में विस्फोट में घायल दोनों जवानों को तुरंत पैदल ही दीघा कैंप ले जाया गया, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची के अस्पताल ले इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय थाने से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कोबरा बटालियन के जवान सारंडा के घने जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। हालांकि, विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो जवान घायल हो गए।
निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज
झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने के आरोप में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर।
Men Hockey Championship: झारखंड की पुरुष टीम बनी रनर अप
Sub Junior Men National Championship 2025: हॉकी पंजाब ने फाइनल में हॉकी झारखंड पर 4-3 की रोमांचक जीत के साथ 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीत लिया है। उत्तर प्रदेश हॉकी ने तीसरे स्थान के लिए हुए कड़े मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश को 5-3 से हराकर जबरदस्त कौशल और दृढ़ता का परिचय देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
𝙏𝙝𝙚𝙮 𝙗𝙖𝙩𝙩𝙡𝙚𝙙 𝙩𝙝𝙚𝙮 𝙛𝙤𝙪𝙜𝙝𝙩 𝙩𝙝𝙚𝙮 𝙬𝙤𝙣. 🏆
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 8, 2025
Hockey Punjab is crowned champion of the 15th Hockey India Sub Junior Men National Championship 2025 after a thrilling 4-3 victory over Hockey Jharkhand in the final. 🏑
Uttar Pradesh Hockey showed immense skill… pic.twitter.com/lbelwSgW7B
Ramdas Soren Health: मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन डेड – इरफान अंसारी
झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन के बारे में इरफान अंसारी ने बताया, “राज्य का स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते, मैं वहां गया था। मैं इस पर नज़र रख रहा हूं। मैं उनके संपर्क में हूं। मैं डॉक्टरों से बात कर रहा हूं। उनका ब्रेन डेड हो चुका है, लेकिन शरीर काम कर रहा है। हमने ब्रेन स्पेशलिस्ट बुलाए हैं। वे उनकी देखभाल कर रहे हैं। हम सर्वोत्तम संभव तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका से भी कुछ सुझाव मांगे गए हैं। मैंने रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने कुछ सुझाव दिए हैं। उम्मीद है कि हम रविवार को इस पर काम करेंगे।”
#WATCH | On Jharkhand Minister Ramdas Soren, Jharkhand Minister Irfan Ansari says, "Being the Health Minister (of the state), I went there. I have been monitoring this. I am in touch with them. I have been speaking with the doctors. He is brain-dead but the body is functioning.… pic.twitter.com/CRJLGNCHP6
— ANI (@ANI) August 8, 2025
Jharkhand News: रील बना रहे लड़के-लड़कियों पर मधुमक्खियों का हमला
झारखंड के कोडरमा में रील बना रहे कुछ लड़के-लड़कियों की जान खतरे में आ गई। दरअसल, रील बना रहे लड़के-लड़कियों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड के खतरनाक हमले में 4 की हालत गंभीर हो गई है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोडरमा जिले के चंदवारा की है। शुक्रवार सुबह चंदवारा प्रखंड के चौराही गांव के रहने वाले कुछ लड़के-लड़कियां जंगल में रील बना रहे थे। इसी दौरान एक पेड़ की टहनी तोड़ते ही मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें – स्कूलों में पढ़ाई जाए शिबू सोरेन की जीवनी, रांची में 8 जगहों पर ED की छापेमारी, यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें
Maiya Samman Yojana: महिलाओं को नहीं मिल रहा मैय्या सम्मान योजना का लाभ
Maiya Samman Yojana: रमकंडा (गढ़वा), मुकेश तिवारी- झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के 7 गांवों की 13 महिला लाभार्थियों को मैया सम्मान की राशि नहीं मिलेगी। इन महिलाओं के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया रोक दी गई है। इस बारे में पंचायत सेवकों को लाभार्थियों से संपर्क कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें राशि का भुगतान किया जा सके।