UP STF Dhanbadiya Encounter: झारखंड का कुख्यात आरोपी आज पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश STF ने प्रयागराज में झारखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर छोटू धनबादिया का एनकाउंटर कर उसे ढेर कर दिया। गैंगस्टर छोटू का असली नाम आशीष रंजन था और वो हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामलों में वांछित था।
प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके में STF ने एक बड़ी कार्रवाई में उसे ढेर किया। आरोपी छोटू धनबादिया के पास एनकाउंटर स्थल से से STF की टीम ने AK-47, पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की छोटू धनबादिया कौन है? उसकी पूरी कहानी, उसका आपराधिक इतिहास और पुलिस की कार्रवाई।