Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • बिहार
  • Shibu Soren झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक कैसे बने? जानें उनके संघर्षों की कहानी
  • झारखंड
  • झारखंड के सपूत
  • देश
  • बिहार
  • विचार

Shibu Soren झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक कैसे बने? जानें उनके संघर्षों की कहानी

The Updates Digital Desk August 4, 2025 1 min read
Shibu Soren झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक कैसे बने? जानें उनके संघर्षों की कहानी

shibu soren

रांची: झारखंड आंदोलन और आदिवासी समाज के उत्थान की जब भी चर्चा होती है, शिबू सोरेन (Shibu Soren) का नाम एक केंद्रीय व्यक्तित्व के रूप में सामने आता है। एक ऐसे नेता के रूप में जिन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन के गहरे दुख को जनसंघर्ष में बदल दिया और न केवल राजनीतिक नेतृत्व प्रदान किया, बल्कि एक सामाजिक चेतना का सूत्रपात भी किया। वह सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा के प्रवक्ता बनकर उभरे।

कब हुआ था Shibu Soren का जन्म

शिबू सोरेन का जन्म 11 अप्रैल 1944 को तत्कालीन बिहार राज्य के हजारीबाग जिले (अब रामगढ़ जिला) के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव में हुआ। जब वह मात्र 12 वर्ष के थे, तब उनके पिता सोबरन मांझी की हत्या गांव के सूदखोर महाजनों ने कर दी। यह घटना उनके जीवन की दिशा तय करने वाली बनी। बालक शिबू ने तभी संकल्प लिया कि वह न केवल अपने पिता की हत्या का बदला लेंगे, बल्कि आदिवासियों को महाजनी उत्पीड़न से मुक्त कराएंगे। यही संकल्प बाद में एक जनआंदोलन में परिवर्तित हुआ।

Shibu Soren ने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी

किशोर शिबू सोरेन ने अपने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वर्षों लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इस संघर्ष में उनके परिवार को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इस कठिन राह ने उन्हें विद्रोही बना दिया। उन्होंने आदिवासियों को एकजुट करना शुरू किया और महाजनों के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा किया। धनबाद, हजारीबाग और गिरिडीह क्षेत्रों में यह आंदोलन कई बार हिंसक रूप भी ले बैठा। शिबू और उनके अनुयायी तीर-धनुष लेकर चलते थे। उन्होंने ‘धान काटो आंदोलन’ की अगुवाई की, जिसमें आदिवासी महिलाएं खेतों में उतरकर धान काटतीं और पुरुष तीर-धनुष लेकर पहरा देते। इस आंदोलन के कारण शिबू सोरेन के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हुए।

यह भी पढ़ें: Shibu Soren झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक कैसे बने? जानें उनके संघर्षों की कहानी

पुलिस और प्रशासन के लिए वह एक चुनौती बन गए। उन्हें कई बार अंडरग्राउंड रहना पड़ा—कभी पारसनाथ की पहाड़ियों में तो कभी टुंडी के जंगलों में। लेकिन इन सबके बावजूद, उनका जनाधार और जनसमर्थन लगातार बढ़ता गया। इस संघर्ष को संगठित रूप देने के लिए उन्होंने ‘सोनोत संताल’ नामक संगठन की स्थापना की। इसी दौरान उन्हें संताली समाज द्वारा ‘दिशोम गुरु’ की उपाधि दी गई, जिसका अर्थ होता है ‘देश का नेता’। इस उपाधि ने उन्हें सांस्कृतिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर एक सम्मानजनक स्थान दिया।

जानें कब रखी गई थी ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ की नींव

4 फरवरी 1972 को धनबाद में ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ (जेएमएम) की नींव रखी गई। इस समय शिबू सोरेन मात्र 28 वर्ष के थे। इस संगठन का निर्माण उनके ‘सोनोत संताल’ और विनोद बिहारी महतो के ‘शिवाजी समाज’ का विलय कर हुआ। ट्रेड यूनियन नेता कॉमरेड एके राय की इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठन में विनोद बिहारी महतो पहले अध्यक्ष और शिबू सोरेन महासचिव बने। जेएमएम ने शीघ्र ही दक्षिण बिहार (अब झारखंड), ओडिशा और बंगाल के आदिवासी इलाकों में अपनी मजबूत पकड़ बना ली। अलग राज्य के आंदोलन के साथ-साथ जनमुद्दों पर लड़ते हुए संगठन ने जनाधार तैयार किया। 1980 में शिबू सोरेन पहली बार दुमका से सांसद चुने गए।

तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे शिबू सोरेन

उसी वर्ष बिहार विधानसभा चुनावों में जेएमएम ने संताल परगना की 18 में से 9 सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। 1991 में विनोद बिहारी महतो के निधन के बाद शिबू सोरेन जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष बने और तब से पार्टी के पर्याय बन गए। उनके नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य आंदोलन ने निर्णायक मोड़ लिया और अंततः वर्ष 2000 में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। शिबू सोरेन वर्ष 2005, 2008 और 2009 में तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। हालांकि उनके कार्यकाल राजनीतिक अस्थिरताओं और गठबंधन की चुनौतियों से घिरे रहे, फिर भी उनका व्यक्तित्व जनता के बीच एक मजबूत, संघर्षशील और जमीनी नेता की छवि में स्थापित रहा। (आईएएनएस)

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News Shibu Soren The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Shibu Soren के निधन पर शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Next: IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, ओवल टेस्ट 6 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी

संबंधित खबरें

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.