Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: दिन नहीं साल गिन रहा…अभिमन्यु ईश्वरन के पिता का छलका दर्द, बेटे की लगातार अनदेखी पर कही ये बात
  • खेल

IND vs ENG: दिन नहीं साल गिन रहा…अभिमन्यु ईश्वरन के पिता का छलका दर्द, बेटे की लगातार अनदेखी पर कही ये बात

IND vs ENG: घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बावजूद अभिमन्यु ईश्वरन को एक और विदेशी दौरे पर भी टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड दौरे से भी वह बिना खेले ही लौटेंगे। इस पर उनके पिता ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि अब वह बेटे के डेब्यू के लिए दिन नहीं, बल्कि साल गिन रहे हैं।
Mrinal Pathak July 31, 2025 1 min read
IND vs ENG: दिन नहीं साल गिन रहा...अभिमन्यु ईश्वरन के पिता का छलका दर्द, बेटे की लगातार अनदेखी पर कही ये बात

अभिमन्यु ईश्वरन (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG: भारतीय बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन एक बार फिर टेस्ट डेब्यू से चूक गए। इंग्लैंड दौरे पर भी वह टीम इंडिया के साथ तो जरूर रहे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद यह दूसरा मौका है जब वह पूरी सीरीज़ टीम के साथ रहकर भी मैदान पर उतरने का मौका नहीं पा सके। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे अभिमन्यु का सपना अब भी अधूरा है।

तीन साल से अधिक समय से भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़े होने के बावजूद उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिलना, न सिर्फ प्रशंसकों को खल रहा है, बल्कि अब उनके पिता भी खुलकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं।

साल गिन रहा हूं, दिन नहीं…पिता का छलका दर्द

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अभिमन्यु के पिता ने अपने बेटे की लगातार अनदेखी पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “मैं अभिमन्यु के टेस्ट डेब्यू के लिए दिन नहीं, बल्कि साल गिन रहा हूं। तीन साल हो गए हैं। एक खिलाड़ी का काम रन बनाना होता है, और अभिमन्यु ने यही किया है।”

उन्होंने कहा कि जब लोग ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाते हैं, तो यह भूल जाते हैं कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ से पहले अभिमन्यु लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि करुण नायर को दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में भी जगह नहीं दी गई थी, फिर भी उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल गया।

चयन घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन पर हो

अभिमन्यु के पिता ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर चयन का पैमाना क्या है? उन्होंने कहा, “अभिमन्यु ने पिछले एक साल में करीब 864 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ करुण नायर ने भी करीब 800 रन बनाए और उन्हें टीम में मौका मिला, ये ठीक है। चयनकर्ताओं ने उस पर भरोसा जताया, लेकिन मेरे बेटे का क्या?”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि आजकल कुछ खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम में शामिल हो जाते हैं, जो सरासर गलत है। टेस्ट टीम के चयन के लिए रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों के प्रदर्शन को ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

अब क्या भविष्य देगा मौका?

अभिमन्यु ईश्वरन के टेस्ट डेब्यू को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वह हर दौरे पर टीम का हिस्सा तो रहते हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन से बाहर। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में चयनकर्ता घरेलू क्रिकेट के इस भरोसेमंद बल्लेबाज को वह सम्मान देंगे, जिसका वह लंबे समय से इंतज़ार कर रहा है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Abhimanyu Easwaran Abhimanyu Easwaran England tour Abhimanyu Easwaran father statement Cricket News IND vs ENG 5th test

Continue Reading

Previous: 2008 Malegaon Blast Verdict: सभी बरी तो दोषी कौन? NIA के फैसले पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- आतंकवाद का कोई रंग नहीं
Next: RBI: 1 अगस्त से UPI में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, देखें VIDEO

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.