Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: शुभमन गिल ने 47 साल बाद किया ये कारनामा, सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान
  • खेल

IND vs ENG: शुभमन गिल ने 47 साल बाद किया ये कारनामा, सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में इतिहास रचते हुए सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल ने इस सीरीज़ में अब तक 733 रन बनाए हैं और इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।
Mrinal Pathak July 31, 2025 1 min read
IND vs ENG: शुभमन गिल ने 47 साल बाद किया ये कारनामा, सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

शुभमन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। गिल ने भले ही पहली पारी में सिर्फ 11 रन बनाए हों, लेकिन इसी स्कोर के साथ उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया जो पिछले 47 साल से बरकरार था। दरअसल, शुभमन गिल अब एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

गिल ने जैसे ही इस टेस्ट में 11 रन पूरे किए, उनके इस इंग्लैंड दौरे में कुल रन 733 हो गए। इसी के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर का 1978-79 में बनाया गया रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। गावस्कर ने उस समय वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 732 रन बनाए थे। यह रिकॉर्ड पिछले 47 साल से अटूट था, जिसे गिल ने इस सीरीज़ में शानदार फॉर्म के दम पर तोड़ दिया।

7⃣3⃣7⃣* runs and counting 🙌

Shubman Gill now has the most runs for an Indian captain in a single Test series 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/Tc2xpWMCJ6#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/jNvINjXuXN

— BCCI (@BCCI) July 31, 2025

गिल की बल्लेबाज़ी इस सीरीज़ में लगातार चर्चा में रही है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी टीम को संभाला और बड़े स्कोर खड़े किए। उनकी तकनीक और धैर्य की जमकर सराहना हो रही है।

विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

गिल ने सिर्फ गावस्कर ही नहीं, बल्कि मौजूदा दौर के सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तानों में शुमार विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे, जो उस समय एक सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया बड़ा स्कोर था।

इतना ही नहीं, विराट कोहली का नाम एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों की टॉप-5 सूची में तीन बार आ चुका है। उन्होंने 2017-18 में श्रीलंका के खिलाफ 610 और 2018 में इंग्लैंड के ही खिलाफ 593 रन बनाए थे। लेकिन अब गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन से इन सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

भारत को गिल से उम्मीदें

गिल की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। बतौर कप्तान यह उनका पहला बड़ा विदेशी दौरा है और उन्होंने इसे ऐतिहासिक बना दिया है। अब देखना होगा कि क्या वह इस सीरीज़ को जीत के साथ समाप्त कर पाते हैं या नहीं। लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो गिल ने खुद को भारतीय टेस्ट क्रिकेट के नए सितारे के रूप में स्थापित कर दिया है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News IND vs ENG Shubman Gill Sunil Gavaskar Team India Top News Top Stories

Continue Reading

Previous: Putrada Ekadashi 2025: विष्णु भक्ति से पूरी होंगी मनोकामनाएं, पुत्रदा एकादशी पर करें ये सरल उपाय
Next: IND vs ENG: अंपायर ने बचाया, किस्मत ने हराया…जानें कैसे आउट हुए यशस्वी जायसवाल

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.