Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: ओवल टेस्ट से बाहर हुए बेन स्टोक्स, शेड्यूल पर भड़के इंग्लैंड कप्तान
  • खेल

IND vs ENG: ओवल टेस्ट से बाहर हुए बेन स्टोक्स, शेड्यूल पर भड़के इंग्लैंड कप्तान

IND vs ENG पांचवें टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। कप्तान बेन स्टोक्स कंधे की चोट के कारण ओवल टेस्ट नहीं खेलेंगे। स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैच शेड्यूल को लेकर बोर्ड से नाराज़गी भी जताई। वहीं, आर्चर, डॉसन और कार्से भी वर्कलोड के चलते बाहर हो गए हैं।
Mrinal Pathak July 30, 2025 1 min read
IND vs ENG: ओवल टेस्ट से बाहर हुए बेन स्टोक्स, शेड्यूल पर भड़के इंग्लैंड कप्तान

बेन स्टोक्स (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही रोमांचक टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में खेला जाएगा। यह मुकाबला एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए निर्णायक होगा। हालांकि, इंग्लिश टीम को इससे पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। टीम के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स कंधे की चोट के कारण यह मैच नहीं खेलेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में ओली पोप इंग्लैंड की कमान संभालेंगे।

थकान और शेड्यूल बना सिरदर्द, तीन खिलाड़ी बाहर

ओवल टेस्ट से पहले इंग्लैंड को एक और मुश्किल का सामना करना पड़ा है। जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्से को अधिक वर्कलोड और थकान के चलते आखिरी टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। चौथे और पांचवें टेस्ट के बीच सिर्फ तीन दिन का ब्रेक होने के कारण इन खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम नहीं मिल सका। इंग्लैंड की टीम मैनेजमेंट ने इन्हें फिटनेस कारणों से आराम देने का फैसला किया।

BEN STOKES ABOUT THE SCHEDULE OF TEST SERIES:

"Gaps between matches could have been say 4-5 days, Two matches had 8-9 day break then less for two matches, it’s been hard for both teams". [Sahil Malhotra] pic.twitter.com/F6hx87fdAq

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 30, 2025

स्टोक्स ने बोर्ड से जताई नाराजगी

ओवल टेस्ट से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स ने मैचों के बीच कम ब्रेक पर नाखुशी जताते हुए अपने ही बोर्ड पर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा- “मैचों के बीच 4-5 दिन का गैप होना चाहिए था। दो मुकाबलों के बीच 8-9 दिन का ब्रेक मिला, लेकिन बाकी मैचों में उतना भी नहीं। इससे दोनों टीमों पर असर पड़ा है।”

स्टोक्स ने यह भी कहा कि भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को भी इसी कारण से आखिरी टेस्ट से बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि उनका वर्कलोड काफी बढ़ चुका है।

मैनचेस्टर विवाद पर बोले स्टोक्स

चौथे टेस्ट के दौरान एक और विवाद चर्चा में रहा था। मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के हाथ नहीं मिलाने की घटना पर सवाल पूछे जाने पर स्टोक्स ने संयमित प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “जडेजा और सुंदर ने मैच को जिस स्तर तक पहुँचाया, वह काबिल-ए-तारीफ था। यह समझ में आता है कि वे शतक हासिल करना चाहते थे। हम उस पल को पीछे छोड़ चुके हैं और उम्मीद करते हैं कि भारत भी आगे बढ़ेगा।”

इंग्लैंड की चुनौती

अब इंग्लैंड बिना अपने कप्तान स्टोक्स और तीन प्रमुख खिलाड़ियों के आखिरी टेस्ट खेलेगी। ऐसे में टीम के सामने भारत को रोकना बड़ी चुनौती होगी। वहीं भारत को सीरीज़ ड्रॉ कराने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Ben Stokes Cricket News IND vs ENG Sports News Team India

Continue Reading

Previous: IND vs ENG: क्या ओवल टेस्ट में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान
Next: IND vs ENG: ICC टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा का दबदबा, हर मोर्चे पर पीछे छूटे बेन स्टोक्स

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.