Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand: गुमला में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, 3 ढेर, यहां पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
  • झारखंड

Jharkhand: गुमला में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, 3 ढेर, यहां पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

26 July Top News o Jharkhand: झारखंड के गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गुमला पुलिस ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। यहां पढ़ें झारखंड से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma July 26, 2025 1 min read
26 July Top News o Jharkhand: झारखंड के गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गुमला पुलिस ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

गुमला में नक्सली ढेर (सौजन्य-एक्स)

26 July Top News o Jharkhand: झारखंड के गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गुमला पुलिस ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। यहां पढ़ें झारखंड से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

Jharkhand News: झारखंड में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

झारखंड से पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां गुमला जिले में पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। मारे गए सभी नक्सली जेजेएमपी (JJMP) समूह के थे। यह मुठभेड़ गुमला के घाघरा में हुई। झारखंड पुलिस के आईजी माइकल एस राज ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। गुमला में झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

"गुमला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ :: सब-जोनल कमांडर सहित तीन (03) नक्सली ढेर"@GumlaPolice एवं झारखंड जगुआर (STF) की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

अत्याधुनिक हथियार AK 47 – 01, इंसास राइफल – 02 एवं गोली का जखीरा बरामद

झारखंड पुलिस :: सेवा ही लक्ष्य pic.twitter.com/2GBAmdttar

— Jharkhand Police (@JharkhandPolice) July 26, 2025

ऑपरेशन के दौरान झारखंड जन मुक्ति परिषद के उग्रवादियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए एक समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य घाघरा जंगल में इकट्ठा हुए हैं और सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद मौके से एक एके-47 और दो इंसास राइफलें बरामद की गईं है और अभियान अभी जारी है।

युवती पर पेट्रोल फेंक जलाने की कोशिश, मामला दर्ज

झारखंड के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर गांव में एक युवती पर पेट्रोल फेंकने का मामला सामने आया। घटना के बाद युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कांके और रातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, युवती को जलाने की कोशिश की गई, जिसके कारण उस पर पेट्रोल फेंका गया। हालांकि, युवती का चेहरा झुलसने के कारण बताया जा रहा है कि युवती के चेहरे पर तेजाब फेंका गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सख्त जांच के आदेश दिए है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सांसद संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को जान से मारने की खबर धमकी मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को फोन कर जान से मारने की धमकी मिली है। अभी तक धमकी देने वाले का पता नहीं चल पाया है। ये वाकया तब हुआ जब संजय सेठ कारगिल दिवस पर द्रास गए थे। द्रास में एक अज्ञात व्यक्ति ने संजय सेठ को फोन पर धमकी दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

IMD Alert : झारखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

इस दौरान, कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में शनिवार को अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान रांची, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा ज़िलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, राज्य के बाकी ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

धनबाद शहर में जलसंकट का सामना

धनबाद शहर के तीन लाख से ज़्यादा लोगों को शनिवार को जल संकट का सामना करना पड़ा। धनबाद शहर के गांधीनगर, गोल्फ ग्राउंड, धोवाटांड़, धनसार, भूदा, बरमसिया, वासेपुर, मनईटांड़, पुराना बाजार, मटकुरिया जलमीनार से आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार रात को स्वच्छता विभाग श्रमिक चौक से गया पुल तक लीकेज पाइप की मरम्मत के कारण आपूर्ति बाधित रही। विभागीय कर्मचारियों ने कहा श्रमिक चौक से गया पुल तक मुख्य राइजिंग पाइप में कई जगहों पर लीकेज है, जिसके कारण कई घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी।

सरायकेला में डैम में नहाने गए 3 लोगों की मौत

सरायकेला जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत दलाईकेला गांव में चेकडैम में एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई। चेकडैम में नहाने के दौरान चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल फैल गया। मृतकों में 18 वर्षीय सुनील साहू, 20 वर्षीय गौरव मंडल, 20 वर्षीय मनोज साहू और 22 वर्षीय हरिबासो दास शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Trains Cancelled in Jharkhand: झारखंड रेलवे ने 8 ट्रेनें की रद्द, क्या है कारण? – VIDEO

परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे 6 युवक चेकडैम पर नहाने के लिए गए थे। यहां सभी युवक चेकडैम में लगे कंक्रीट स्लैब पर खड़े होकर एक साथ पानी में कूदे। थोड़ी देर बाद दो युवक तैरकर खुद पानी से बाहर निकल आए लेकिन बाकी चार युवक पानी के अंदर ही रह गए। मौके की गंभीरता को समझते हुए बाकी युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन चारों लड़कों को पानी से बाहर निकाला। तब कर चारों युवकों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Raksha Bandhan 2025: धन-सुख और मानसिक शांति का सूत्र है चांदी की राखी, रक्षाबंधन पर करें ये उपाय
Next: Raksha Bandhan 2025: भाई के लिए कौन-सी राखी है सबसे शुभ? जानिए ज्योतिष के अनुसार सही रक्षा सूत्र

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.