Rivers of Jharkhand in Danger: झारखंड की नदियां यहां की संस्कृति है, यहां के लोगों की पहचान है। उनके जीवन का सहारा है। लेकिन यही नदियां आज खतरे में है। झारखंड की नदियों में सिर्फ पानी नहीं बहता, इसमें झारखंड की आत्मा है और आज ये आत्मा दूषित हो चुकी है। झारखंड की खास नदियां दामोदर नदी, सुवर्णरेखा नदी, आदि जो झारखंड वासियों के साथ-साथ कई आदिवासियों की जीवन रेखा है, वो अब प्रदूषित हो चुकी है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की कैसे इन नदियों का अस्तित्व झारखंडवासी खोते चले जा रहे है।