झारखंड पुलिस और मंत्री दीपिका पांडे की हेमंत सोरेन से मुलाकात (सौजन्य-सोशल मीडिया)
18 July Top News of Jharkhand : झारखंड में बारिश का कहर अब भी जा रही है। इसके कारण अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की बड़ी खबरें।
रांची में स्कूल की छत गिरी, एक की मौत
झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच रांची के सुखदेव नगर इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक एक जर्जर सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जर्जर इमारत होने के कारण बच्चे इमारत में पढ़ाई नहीं करते थे। लेकिन कुछ लोग रात में इमारत के अंदर सोते थे।
पुराने स्कूल का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह तेज़ आवाज़ के साथ गिरा। स्कूल की इमारत गिरने से हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से चारों घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
Jharkhand Police : झारखंड पुलिस ने जारी की 55 नक्सलियों की सूची
झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों समेत 55 नक्सलियों की सूची जारी की है। इन पूर कुल 8.45 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार, जनवरी से जून 2025 के बीच राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान 197 माओवादी गिरफ्तार हुए, 10 ने आत्मसमर्पण किया और 17 मारे गए।
Shibu Soren Health : पूर्व सीएम शिबू सोरेन से मिलने पहुंची मंत्री दीपिका पांडे
झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज करा रहे झारखंड के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से मिलने पहुंची। उन्होंने पूर्व सीएम शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के बाद मंत्री दीपिका पांडे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों को विकास पर चर्चा की।
पलाश दीदी कैफ़े और कैटरिंग सर्विसेज़ का प्रशिक्षण पूरा
पलाश दीदी कैफे और कैटरिंग सर्विसेज़ के सातवें बैच के लिए 10 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। JSLPS की क्षेत्रीय क्लस्टर विकास परियोजना के अंतर्गत पलाश दीदी कैफे और कैटरिंग सर्विसेज़ के सातवें बैच के लिए 10 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संरचित और पेशेवर दृष्टिकोण के माध्यम से खाद्य व्यवसाय में आजीविका के अवसरों को बढ़ाना था।
यह भी पढ़ें – Jharkhand के जमशेदपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला पुरस्कार, बारिश का बरपा कहर
झारखंड के गोड्डा, गुमला, पलामू, चतरा, लोहरदगा और गिरिडीह ज़िलों के 27 स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने इसमें भाग लिया। समापन पर, आईएचएम रांची के प्राचार्य, नोडल अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष, तकनीकी समन्वयक एवं वरिष्ठ व्याख्याता, आईएचएम रांची और जेएसएलपीएस के क्लस्टर नोडल, गैर-कृषि द्वारा आईएचएम रांची के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
राज्य में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत
झारखंड के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश जारी है। इस दौरान खबर सामने आई है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। राज्य में अभी भी कई जगहों पर बारिश की संभावनाएं है। प्रशासन ने सभी से अलर्ट रहने की अपील की है।