Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand के जमशेदपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला पुरस्कार, बारिश का बरपा कहर, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें
  • झारखंड

Jharkhand के जमशेदपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला पुरस्कार, बारिश का बरपा कहर, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

17 July Top News of Jharkhand : भारत में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण में झारखंड के जमशेदपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma July 17, 2025 1 min read
17 July Top News of Jharkhand : भारत में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण में झारखंड के जमशेदपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

स्वच्छ सर्वेक्षण में जमशेदपुर ने तीसरा स्थान पाया (सौजन्य-एक्स)

17 July Top News of Jharkhand : भारत में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण में झारखंड के जमशेदपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

Jharkhand News : जमशेदपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में मारी बाजी

देश में स्वच्छता अभियान के तहत सबसे स्वच्छ शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। इन शहरों में झारखंड के जमशेदपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू ने 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों के लिए स्वच्छ शहर श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए।

  • मीरा भयंदर, महाराष्ट्र
  • बिलासपुर, छत्तीसगढ़
  • जमशेदपुर, झारखंड

President #DroupadiMurmu presents the award for the Swachh Sehar category for cities with a population between 3 to 10 lakh.

1) Mira Bhayandar, Maharashtra
2) Bilaspur, Chhattisgarh
3) Jamshedpur, Jharkhand #SS2024 #SwachhSurvekshan #SBMU #SwachhBharat@SwachhBharatGov… pic.twitter.com/V4lKuzocyv

— DD India (@DDIndialive) July 17, 2025

Jharkhand News : कोडरमा में स्कूल की गिरी छत

झारखंड में भारी बारिश के चलते गुरुवार को कोडरमा में एक बड़ा हादसा हो गया। कोडरमा में एक स्कूल की छत गिरने से हंगामा मच गया। इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्कूल में हुए हादसे के बाद बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। इसमें घायल बच्चों के परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी चिंतित दिखे।

IMD Alert : झारखंड में भारी बारिश का तांडव

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर, गढ़वा और लातेहार समेत आसपास के जिलों में हालात और बिगड़ चुके हैं। घरों तक पानी पहुंच गया है। जलाशय लबालब भर गए हैं। नदियां उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। इससे कई ट्रेन भी लेट हुई।

मेदिनीनगर में कोयल नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ जैसे हालात हैं। लातेहार में बारिश के बीच कई घर ढह गए। बाजारटांड़ की पुलिया डूब गई। उधर, गढ़वा में कोयल नदी पर बने भीम बैराज के 40 में से 38 गेट खोल दिए गए हैं। इससे निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं।

Vande Bharat Coach : जमशेदपुर में तैयार होंगे वंदे भारत के कोच

जमशेदपुर के चाकुलिया प्रखंड में वंदे भारत के कोच तैयार करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए यहां एक कंपनी स्थापित की जाने वाली है। इस संदर्भ में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार को जमशेदपुर परिसदन में कोच निर्माण कंपनी एमएस वोल्टास रेल प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना निदेशक एवं सलाहकार विष्णु गर्ग के साथ बैठक की और स्थापना की दिशा में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में कंपनी ने बताया कि चाकुलिया में लगभग 4000 करोड़ की लागत से यह कंपनी का युनिट स्थापित किया जाएगा। इसका निर्माण 300 एकड़ से अधिक भूमि पर किया जाएगा। यह पूर्वी क्षेत्र का है। कंपनी ने बताया कि इस इकाई की स्थापना से स्थानीय स्तर पर 4000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Bulldozer Action : जमशेदपुर में चला बुलडोजर

बुधवार को जमशेदपुर में जमकर बुलडोजर एक्शन लिया गया। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने परसुडीह के मकदमपुर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभाग ने सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में आधा दर्जन झोपड़ियों और कच्चे मकानों को नष्ट कर दिया।

रेलवे द्वारा नई रेल लाइन बिछाने की योजना के तहत सबसे पहले इन परिवारों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से ज़्यादातर झोपड़ियां प्लास्टिक, टिन शेड और बांस से बनी थीं। नोटिस मिलने के बाद लोगों ने विरोध तो नहीं किया, लेकिन परिवारों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें – Naxal Attack : बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद

JCAPCPL कर्मचारियों का बढ़ा वेतन

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील परिसर में स्थित जापानी कंपनी निप्पॉन स्टील और टाटा स्टील के संयुक्त उद्यम JCAPCPL के कर्मचारियों के वेतन संशोधन पर बुधवार देर रात यूनाइटेड क्लब में प्रबंधन और यूनियन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में 14,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी हुई है।

यह समझौता जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2030 तक 7 सालों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। कर्मचारियों का 1 जनवरी का 100% डीए (महंगाई भत्ता) बेसिक में मिला दिया गया है। प्रति कर्मचारी 2 लाख रुपये का एरियर दिया जाएगा, जिसका भुगतान सितंबर से पहले कर दिया जाएगा।

लोन रिकवरी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

रांची में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां करमटोली निवासी जय गोस्वामी ने लोन रिकवरी एजेंट की मांगों से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव बुधवार को करमटोली के अन्नपूर्णा चौक स्थित संधू लॉज के एक कमरे से बरामद किया गया। मूल रूप से रामगढ़ निवासी जय गोस्वामी एक लगेज कंपनी में काम करते थे।

लालपुर थाने की पुलिस ने मौके से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि लोन चुकाने के बाद भी कथित रिकवरी एजेंट लगातार फोन करके उनसे पैसे की मांग कर रहा था।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश
Next: Processed Food आपकी जान खतरे में डाल सकता है, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे, देखें VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.