बाबा भोलेनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sawan 2025: सावन का महीना शुरू हो चुका है और आज देशभर में सावन का पहला सोमवार बड़े धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। हर जगह हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। भक्त इस पावन महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
इस दौरान जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। लेकिन, एक ऐसी चीज भी है जिसे भोलेनाथ पर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
पूजा में क्या अर्पित करते हैं भक्त?
सावन के सोमवार को भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र, जल, दूध, घी आदि चढ़ाने का विधान है। इसके अलावा, एक खास वस्तु और है जिसे चढ़ाने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं।
आर्थिक सुख-समृद्धि के लिए चढ़ाएं कच्चे चावल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद बिल्वपत्र, घी, दूध और चंदन अर्पित करना चाहिए। साथ ही, भक्तों को शिवलिंग पर कच्चे चावल भी चढ़ाने चाहिए।
ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। मान्यता है कि शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है और घर में समृद्धि बनी रहती है।
चावल चढ़ाने से होती है धन और वैभव में वृद्धि
शास्त्रों में चावल को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। साथ ही, रोग और दुख भी दूर होते हैं। कहा जाता है कि शिवलिंग पर चवन्नी या कच्चे चावल चढ़ाने से व्यक्ति को वैभव, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
कच्चे चावल चढ़ाने की पौराणिक मान्यता
ऐसी मान्यता है कि चावल प्रकृति में उगाई जाने वाली पहली फसल थी। प्राचीन काल में भक्त अपनी भक्ति व्यक्त करने के लिए शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाते थे। चावल को सबसे शुद्ध अनाज माना जाता है क्योंकि यह धान के अंदर सुरक्षित रहता है और पशु-पक्षी इसे अपवित्र नहीं कर सकते।
भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि बिना अर्पित किए अन्न और धन का उपयोग करना चोरी के समान होता है। इसलिए चावल को भगवान को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि इस तरह से भगवान और पूर्वज दोनों प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति और तरक्की का वास होता है।