Mobile Thief: झारखं में पुलिस ने जैसे ही हिमांशु के घर दबिश दी, तो लगा कोई मोबाइल शोरूम ही खुल गया हो। जा हां महज 20 साल की उम्र में इस नौजवान ने चोरी के मोबाइल फोन और गैजेट्स का ऐसा जखीरा जमा कर रखा था, जैसे किसी त्यौहार पर सेल लगने वाली हो। 62 मोबाइल फोन, लाखों की कीमत — और सबके सब चोरी के!पुलिस भी चौंक गई, बोली — “भाई, तू चोर है या टेक्नोलॉजी का सौदागर?”अब हिमांशु सलाखों के पीछे है, और उसके मोबाइल नए मालिक तक पहुंचने की कतार में हैं। ये कहानी है छोटे चोर के बड़े कारनामों की!
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। इस शख्स के पास से कोई पांच या दस नहीं बल्कि 62 चोरी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत ₹10 लाख से भी ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ये सभी सामान उसने अलग-अलग जगहों से चोरी किए थे और इन्हें बेचकर मोटी कमाई करने की प्लानिंग में था।
Mobile Thief: गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी तब जाकर ये शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुलिस को सूचना मिलीं कि खरसावां थाना क्षेत्र के बड़ा आमदा गांव में एक युवक के पास चोरी का सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और खरसावां थाना टीम ने उस घर पर छापा मारा।
Mobile Thief: युवक का नाम और गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम हिमांशु है और उसकी उम्र महज 20 साल है, लेकिन पिछले कई महीनों से मोबाइल चोरी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की हेराफेरी में शामिल था।
Mobile Thief: कैसे चला चोरी का खेल
पुलिस के अनुसार, हिमांशु इलाके के छोटे-छोटे बाजारों में घूमकर चोरी को अंजाम देता था। इसके बाद महंगे मोबाइल फोन और गैजेट्स को सस्ते दाम में दूसरे जिलों में बेच आता था, जिससे किसी को शक भी नहीं होता था। उसके मोबाइल में कई दुकानदारों के नंबर भी मिले हैं, जिनसे वह चोरी का माल बेचने की योजना में लगा हुआ था।
Mobile Thief: पुलिस ने बताया आगे का प्लान
पुलिस ने बताया कि हम हिमांशु से पूछताछ कर रहे हैं कि उसने किन-किन जगहों से मोबाइल और गैजेट्स चोरी किए। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं। जल्द ही उससे जुड़े और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Mobile Thief: लोगों को राहत, पुलिस की सराहना
खरसावां और आसपास के गांवों में पिछले कई महीनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं।लोग अपने मोबाइल, पर्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने से परेशान थे। हिमांशु की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की खूब सराहना की।
Mobile Thief: क्या बोले अधिकारी
चोर के पकड़े जाने पुलिस ने लोगों से अपील है कि अगर किसी का मोबाइल चोरी हुआ है, तो थाना में आकर अपने दस्तावेज दिखाएं। बरामद मोबाइल में उनका फोन भी हो सकता है, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लौटाया जाएगा।”जांच के लिए तकनीकी टीम भी लगाई गई। पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइलों के IMEI नंबर चेक कर पता लगाया जा रहा है कि किन-किन FIR में उनका जिक्र है। इसके लिए एक तकनीकी टीम को भी लगाया गया है ताकि असली मालिक तक मोबाइल पहुंच सके।
Mobile Thief: नौजवानों के लिए सबक
20 साल की उम्र में चोरी जैसे जुर्म में फंसना उसके भविष्य को अंधेरे में डाल सकता है। यह घटना इलाके के युवाओं के लिए भी सबक है कि जल्दी पैसा कमाने के लिए गलत रास्ता अपनाना अंत में जेल तक ही ले जाता है।