Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • धर्म
  • Sawan के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर तरफ गूंजा ‘हर-हर महादेव’, देखें VIDEO
  • धर्म

Sawan के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर तरफ गूंजा ‘हर-हर महादेव’, देखें VIDEO

Sawan Somwar: सावन के पहले सोमवार के मौके पर शिव मंदिरों में दिन निकलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
Mrinal Pathak July 14, 2025 1 min read
Sawan के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, हर तरफ गुंजा हर-हर महादेव- देखें VIDEO

बाबा भोलेनाथ में मंदिरों में भक्तों की भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Sawan Somwar 2025: आज 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस अवसर पर शिव मंदिरों में भोर होते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। शिव मंदिरों और सड़कों पर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी और अरुणाचल से गुजरात तक भक्त शिव भक्ति में लीन हैं।

एक ओर जहां भोले के भक्त कश्मीर की बर्फीली चोटियों से होते हुए अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सावन के पहले सोमवार के अवसर पर काँवड़िये और शिव भक्त शिव मंदिरों में पहुँचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। चारों ओर शिव-शिव शंभू की गूंज सुनाई दे रही है।

बाबा विश्वनाथ के अभिषेक के लिए उमड़े भक्त

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर विशेष मंगला आरती की गई। वहीं, बाबा विश्वनाथ के भक्त रात से ही गंगा स्नान के बाद दर्शन-पूजन और आराधना के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। दशाश्वमेध घाट से मंदिर तक भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।

#WATCH | वाराणसी, उत्तर प्रदेश: पवित्र श्रावण माह के पहले सोमवार के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की गई।

(वीडियो सौजन्य: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर) pic.twitter.com/xEadGvVYwo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2025

महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष भस्म आरती की जा रही है। वहीं, महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

#WATCH | Bhasma Aarti being performed at Ujjain's Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple on the first Monday of the holy month of 'saavan'. pic.twitter.com/bei6YjKneX

— ANI (@ANI) July 13, 2025

पशुपतिनाथ का अद्भुत श्रृंगार

इसी तरह, देश के अन्य ज्योतिर्लिंग मंदिरों और सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में शिव शंभू के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इतना ही नहीं, देश के बाहर नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचे हैं। इस अवसर पर ‘बाबा’ का अद्भुत श्रृंगार किया गया है।

पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर, मध्य प्रदेश, भगवान शिव आराधना को समर्पित श्रावण मास के प्रथम सोमवार, अद्भुत, आलौकिक, दिव्य अभिषेक श्रृंगार दर्शन!
“ॐ पशुपतिनाथाय नमः”🔱🧘🌿 pic.twitter.com/7p7OUdHAE0

— अखंड भारत (@Gpyadav315) July 14, 2025

देश के हर कोने में भोलेनाथ की जय-जयकार

इसी तरह, देश के कोने-कोने में छोटे से छोटे शिव मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। सावन के सोमवार के अवसर पर भोले के भक्त हर-हर, बम-बम का जयकारा लगाते हुए शिव शंभू का जलाभिषेक करने पहुँच रहे हैं। और ये सिलसिला सिर्फ़ आज शाम तक ही नहीं, बल्कि पूरे सावन महीने तक जारी रहने वाला है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Baba Bholenath Religion Sawan 2025 Top Stories Viral Video

Continue Reading

Previous: Monalisa ने जयाप्रदा के सुपरहिट गाने पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, वीडियो हुआ वायरल
Next: Plane Crash: लंदन साउथेंड एयरपोर्ट पर मेडिकल जेट क्रैश, उड़ान भरते ही लगी आग- देखें VIDEO

संबंधित खबरें

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता
1 min read
  • धर्म

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता

Mrinal Pathak August 30, 2025
Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी
1 min read
  • धर्म

Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी

Mrinal Pathak August 30, 2025
Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन
1 min read
  • धर्म

Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.