Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: जो रूट के कैच पर मचा बवाल, करुण नायर का विकेट बना विवाद का कारण- देखें VIDEO
  • खेल

IND vs ENG: जो रूट के कैच पर मचा बवाल, करुण नायर का विकेट बना विवाद का कारण- देखें VIDEO

भारत और इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट में करुण नायर का विकेट विवादों में घिर गया। बेन स्टोक्स की गेंद पर जो रूट ने स्लिप में डाइव लगाकर कैच पकड़ा, जिसे तीसरे अंपायर ने वैध करार दिया। हालांकि, रिप्ले में गेंद जमीन को छूती नजर आई, जिस पर फैंस ने अंपायरिंग पर सवाल उठाए।
Mrinal Pathak July 12, 2025 1 min read
IND vs ENG: जो रूट के कैच पर मचा बवाल, करुण नायर का विकेट बना विवाद का कारण- देखें VIDEO

करुण नायर के विकेट पर बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने पहली पारी में शानदार 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। हालांकि, इस मैच में करुण नायर एक बार फिर फ्लॉप रहे। लेकिन, उनका विकेट विवादों में आ गया है।

करुण नायर ने दिखाई संयम

टीम इंडिया के लिए करुण नायर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने शुरुआत में धैर्य से खेलते हुए पारी को संभालने की कोशिश की। करुण ने 62 गेंदों में 40 रन बनाए और कुछ आकर्षक शॉट्स भी लगाए। लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके और बेन स्टोक्स की एक गेंद पर गलती कर बैठे।

बेन स्टोक्स की चाल में फंसे करुण

स्टोक्स ने 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर करुण को शॉट खेलने के लिए उकसाया। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और सीधा स्लिप में खड़े जो रूट के पास चली गई। रूट ने हवा में डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। इस कैच को लेकर थोड़ी देर के लिए मैदान पर विवाद भी हुआ। रिप्ले में ऐसा लगा कि गेंद जमीन को छू रही थी, लेकिन तीसरे अंपायर ने इसे वैध करार दिया।

अंपायर के फैसले पर मचा बवाल

तीसरे अंपायर के फैसले के बाद करुण को पवेलियन लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ फैंस रूट की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका मानना है कि गेंद जमीन से लगकर कैच हुई थी, लेकिन अंपायर ने इसे आउट करार दिया।

Out on his own at the 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐭𝐨𝐩 🔝

What a way to go clear with the most catches in Test history 🥇 pic.twitter.com/zDMUdRFZcq

— England Cricket (@englandcricket) July 11, 2025

रूट ने द्रविड़ को पछाड़ा

रूट का यह कैच उनके करियर के लिए भी ऐतिहासिक साबित हुआ। इस कैच के साथ ही जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं। उनके नाम अब 211 कैच हो चुके हैं। इससे पहले भारत के राहुल द्रविड़ 210 कैच के साथ शीर्ष पर थे। श्रीलंका के महेला जयवर्धने 205 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

तीसरे दिन भारत के बल्लेबाजों पर टिकी रहेंगी निगाहें

भारत की पहली पारी अभी भी जारी है और टीम को इंग्लैंड के बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए मजबूत बल्लेबाजी की जरूरत है। तीसरे दिन का खेल बेहद अहम रहेगा। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाज लंबी पारी खेलकर मैच में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाएंगे।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: India vs England Joe Root Karun Nair Team India

Continue Reading

Previous: Rudra Shakti Song:’रुद्र-शक्ति’ का गाना ‘शिव की है धुनकी’ हुआ रिलीज, वीडियो पर लोगों ने लुटाया प्यार
Next: Solah Somvar Vrat: क्यों सावन से शुरू होता है सोलह सोमवार व्रत? जानें पूजा के नियम और महत्व

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.