अमांडा अनिसिमोवा और आर्यना सबलेंका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। महिला एकल के एक अहम मुकाबले में ऐसा हुआ है। बात कर रहे हैं आर्यना सबालेंका की। अमांडा अनिसिमोवा ने उन्हें हराकर महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह इस खिलाड़ी के लिए टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत साबित हुई। अमांडा ने दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी के खिलाफ दमदार खेल दिखाया।
उन्होंने यह मैच 6-4, 4-6, 6-4 के अंतर से जीता। सबालेंका इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इसके साथ ही तेरहवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने विंबलडन 2025 में बड़ा उलटफेर करते हुए अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम के फाइनल का टिकट कटा लिया।
फाइनल में इगा स्वियाटेक से होगा मुकाबला
चौथे मैच प्वाइंट पर फोरहैंड विनर से दो घंटे 36 मिनट तक चले मैच को खत्म करने के बाद अनिसिमोवा ने कहा कि अभी यह असली नहीं लग रहा है। मुझे नहीं पता कि मैंने यह कैसे जीता। अब ट्रॉफी के लिए उनका सामना शनिवार को इगा स्वियाटेक से होगा। इगा ने दूसरे सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनसिक को हराया।
रोमांचक रहा मुकाबला
इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो कुल 2 घंटे 36 मिनट तक चला। दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी को हराने के बाद अमांडा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मैच के बाद कहा कि अभी तो यह सच लग रहा है। मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे जीत गई। अब फाइनल मुकाबले में अमांडा का सामना इगा स्वियाटेक से होगा। यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। आपको बता दें कि इगा ने दूसरे सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनसिक को हराकर विंबलडन 2025 के फाइनल में जगह बना ली है।
अमांडा की वापसी की कहानी ने छुआ दिल
कुल मिलाकर विंबलडन को लगातार 8वीं बार महिला चैंपियन मिलने जा रही है। इससे पहले अक्टूबर में आर्यना सबालेंका इगा स्वियाटेक को हराकर शीर्ष पर पहुँची थीं। लेकिन यह मुकाबला सबालेंका के लिए बेहद अहम था। अगर वह जीत जातीं, तो सेरेना विलियम्स के बाद लगातार चार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुँचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जातीं।
ब्रेक के बाद मचाया धमाल
दूसरी ओर, अमांडा अनिसिमोवा के लिए यह बड़ी जीत साबित हुई। इससे पहले उन्होंने एक साल पहले बर्नआउट के कारण टेनिस से ब्रेक लिया था। अमेरिका के न्यू जर्सी की यह खिलाड़ी 17 साल की उम्र में 2019 फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में हार गई थी। जिसके बाद साल 2023 में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए टेनिस से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, वापसी करते ही उन्होंने धमाल मचा दिया है।