बाबा भोलेनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sawan 2025: सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान की जाने वाली पूजा का विशेष महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की कृपा पाने का एक अद्भुत अवसर लेकर आता है।
इस दिन अपनी राशि के अनुसार जलाभिषेक करने से देवों के देव भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से सभी बाधाओं को दूर करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को किस चीज़ से जलाभिषेक करना चाहिए।
अपनी राशि के अनुसार करें भगवान शिव का जलाभिषेक:
मेष राशि
सावन में मेष राशि के जातकों को गुलाब जल मिले जल से भगवान शिव का अभिषेक करना लाभदायक हो सकता है। इससे उनके जीवन में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। साथ ही, लाल चंदन का तिलक लगाना भी जातकों के लिए शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को दही और जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी और आर्थिक बाधाएं दूर होंगी। सफेद चंदन का प्रयोग करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गन्ने के रस और जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे उनकी संवाद क्षमता में सुधार होगा और करियर में सफलता मिलेगी। हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे उन्हें भावनात्मक स्थिरता मिलेगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। सफेद फूल चढ़ाएँ।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव का लाल चंदन और जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सूर्य को अर्घ्य देना भी लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव का शहद और जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। बेलपत्र चढ़ाना न भूलें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को भगवान शिव का इत्र मिश्रित जल और गाय के घी से अभिषेक करना चाहिए। इससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी और जीवन में संतुलन बना रहेगा। सफेद मिठाई का भोग लगाएँ।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान शिव का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल का मिश्रण) और जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे उन्हें आंतरिक शक्ति और भय से मुक्ति मिलेगी। कनेर के फूल चढ़ाएँ।
धनु राशि
इस साल सावन में धनु राशि के जातकों को पीले चंदन और जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे उन्हें ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही सौभाग्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इकसे अलावा पीले वस्त्र पहनना भी शुभ रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को तिल के तेल और जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे उन्हें अपने कर्मों का शुभ फल मिलेगा और शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होगी। नीले पुष्प अर्पित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को गंगाजल और बेलपत्र मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी और बाधाएँ दूर होंगी। धतूरा चढ़ाना भी लाभकारी होता है।
मीन राशुि
मीन राशि के जातकों को केसर और जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे उन्हें आध्यात्मिक उन्नति मिलेगी और जीवन में खुशियाँ आएंगी। पीले फल अर्पित करें।