Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • झारखंड के रांची में फ्लैट खरीदना होगा महंगा, यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी बड़ी खबरें
  • झारखंड

झारखंड के रांची में फ्लैट खरीदना होगा महंगा, यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी बड़ी खबरें

8 July Top News of Jharkhand: झारखंड में रांची एयरपोर्ट से विमानों की संख्या में कमी आई हैं। झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें।
Akanksha Sharma July 8, 2025 1 min read
8 July Top News of Jharkhand: झारखंड में रांची एयरपोर्ट से विमानों की संख्या में कमी आई हैं। झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

नक्सल गिरफ्तार,रांची से उड़ाने हुई कम (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Jharkhand News: रांची एयरपोर्ट से 12 विमान उड़ेंगे कम, यात्रियों की संख्या में गिरावट 

अहमदाबाद में एयर इंडिया के ड्रीम लाइनर विमान हादसे के बाद रांची में विमानों की संख्या में कमी गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 12 विमान कम कर दिए गए है। मई महीने में रांची एयरपोर्ट से 54 उड़ानों की आवजाही होती थी, जो 30 जून तक सिमट कर अब 48 तक रह गई। 5 जुलाई को यह संख्या 42 हो गई। साथ ही यात्रियों की संख्या में भी कमी आई।

मई की तुलना में जुलाई में यात्रियों की संख्या 2000 तक घट गई। 25 मई को रांची एयरपोर्ट से 8,855 यात्रियों यात्रा की जो, 5 जुलाई को घटकर 6,561 रह गई। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की सख्ती से जांच के आदेश को बड़ा कारण माना जा रहा है।

Jharkhand News: रांची में फ्लैट खरीदना होगा महंगा

झारखंड के रांची शहरी क्षेत्र में 1 अगस्त से जमीन और फ्लैट खरीदना महंगा होने वाला है। रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्ड, कांके, नामकुम, ओरमांझी, बुंडू नगर पंचायत सहित रातू और नगड़ी के कुछ गांव जो सेंसस टाउन में आते हैं, वहां जमीन-फ्लैट के सरकारी वैल्यूएशन में कम से कम 8 से 10% तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह अधिकतम 14% तक जा सकती है। जिला निबंधन कार्यालय ने सरकारी वैल्यूएशन तय करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके बाद डीसी सह रजिस्ट्रार के पास रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद 1 अगस्त से इसे लागू कर दिया जाएगा।

Jharkhand News: झारंखड में आज का मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के ऊपर बना निम्न दबाव झारखंड होते छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को रांची समेत खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना हैं।

इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य में निम्न दबाव का असर बुधवार से खत्म होने की संभावना है। इससे बादल छंटने के साथ बारिश थमने की उम्मीद है।

Jharkhand News: गौरडीह गांव में नहीं घुसी एंबुलेंस, 9 साल की बच्ची की मौत

गौरडीह गांव में एक 9 वर्षीय बच्ची की समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। पेट दर्द से तड़प रही बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए परिजन घंटों तक कोशिश करते रहे। लेकिन सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस ने आने से मना कर दिया।

जिसके कारण समय पर इलाज न मिलने से 9 वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। बता दें कि बोड़ाम के चिरूडीह-माधवपुर सड़क की स्थिति बेहद खराब है और अब जानलेवा साबित हो रही है। सड़कों से वाहनों का आना-जाना लगभग बंद हो गया है।

Jharkhand News: गुमला में 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर सहित 02 हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया है। गुमला पुलिस ने नक्सलियों के पास से हथियार बरामद किए है। इनमें पिस्टल 01, सिक्सर 01, मैगजीन 01, ज़िंदा गोली 05, मोबाइल 02 बरामद किए है। गुमला पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर सहित 02 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

हथियार पिस्टल 01, सिक्सर 01, मैगजीन 01, ज़िंदा गोली 05, मोबाइल 02 बरामद@Gumlapolice की कार्रवाई

झारखंड पुलिस को उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में मिली एक और सफलता

झारखंड पुलिस :: सेवा ही लक्ष्य pic.twitter.com/gHP1HuGnAF

— Jharkhand Police (@JharkhandPolice) July 8, 2025

Jharkhand News : स्कूल टीचर ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

झारखंड के सिमडेगा जिले में एक सरकारी स्कूल टीचर द्वारा कथित तौर पर 9 साल की लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (SP) मोहम्मद अर्शी ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सरकारी स्कूल टीचर और 2 अन्य को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने कुर्डेग पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें- Bharat Bandh: 9 जुलाई को ‘भारत बंद’, 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Jharkhand News : धनबाद-बांकुड़ा मेमू एक्सप्रेस 10 जुलाई तक रद्द

विष्णुपुर-धनबाद मेमू एक्सप्रेस भी 10 जुलाई तक नहीं चलेगी। रेलवे ने पहले इसे 23 जून से 7 जुलाई तक रद्द करने की घोषणा की थी, जिसे अब 10 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसी के साथ, धनबाद-बांकुड़ा मेमू एक्सप्रेस 10 जुलाई तक रद्द रहने वाली है। 

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News Top Stories

Continue Reading

Previous: Purnia: डायन बताकर खींच ले गई भीड़, 5 लोगों को जिंदा जलाया, इंसानों के हैवान बनने की कहानी
Next: Jamshedpur: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए दिखा रहे थे दबंगई, पुलिस ने कर दिया इलाज

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.