सोर्स- सोशल मीडिया
Viral Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रहे एक सिपाही पर एक परिवार ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
भीड़ हटाने की सलाह देना पड़ा भारी
शुक्रवार-शनिवार की रात करीब एक बजे, दो पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने एक दुकान पर भीड़ देखी और लोगों को घर जाने की सलाह दी। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने सिपाही महावीर पर हमला कर दिया। सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
वीडियो में दिखी बर्बरता
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार लोग सिपाही महावीर को जमीन पर पटककर लात-घूंसों और चप्पलों से बेरहमी से मार रहे हैं। सिपाही खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे और बीच-बचाव तक नहीं किया।
सिपाही की बेरहमी से पिटाई. गश्त के दौरान सिपाही के साथ मारपीट हो रही है. सिपाही का नाम महावीर बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महावीर के साथ मारपीट हो रही है लेकिन साथी सिपाही खड़ा रहा है. घटना यूपी के पीलीभीत की है. pic.twitter.com/5RLHJ2bcPd
— Priya singh (@priyarajputlive) July 6, 2025
चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने तुरंत संज्ञान लिया। सिपाही महावीर की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। इस मामले में सलामत शाह, सोनू शाह, तसब्बर अली और सिकंदर अली को आरोपी बनाया गया।
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें तीन आरोपी लंगड़ाते हुए थाने से बाहर निकलते और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने कहा कि वे दोबारा प्रशासन या पुलिस से टकराव नहीं करेंगे।
Suspects arrested for the attack on the police constable: Salamat Shah, Sonu Shah, Tasabbar Ali & Sikander Ali pic.twitter.com/mokn8G0jlH
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 6, 2025
यह भी पढ़ें- Viral Video: शोहदों ने बेटी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को बेहरमी से पीटा, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो
पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त चेतावन
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।