मुहर्रम के जुलूस में हादसा और ईडी का छापा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Jharkhand News: गिरीडीह में मुहर्रम का जुलूस बना मातम
झारखंड में मुहर्रम के अवसर मातम में तब्दील हो गया। गिरीडीह में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बिजली की तार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मुहर्रम के जुलूस में बड़े ताजिया को लोगों ने कंधे पर उठाया था, जो कि 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से 1 व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया और बाकियों का अस्पताल में इलाज जारी है।
Jharkhand News: गर्जन और तेज हवाओं के साथ गरजेगी बिजली
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कुछ हिस्से में तेज हवाओं के साथ बिजली गरजने की संभावना है। मौसम की चेतावनी में कहा है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है।
Jharkhand News: 7 जुलाई को झारखंड में सभी जगहों पर होगी वर्षा
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि झारखंड में अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 7 जुलाई 2025 को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
Shravani Mela: श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए खास इंतजाम
श्रावणी मेला के लिए मेला क्षेत्र में होने वाली तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रावणी मेला 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार कई खास इंतजाम किए गए हैं। यहां दुम्मा से खिजुरिया तक कांवरिया पथ पर गंगा बालू बिछाने का काम किया जा रहा है। कांवरियों के पैर में पैदल चलने के कारण छाले न पड़ें इसलिए दुम्मा से कलकतिया धर्मशाला के बीच बालू बिछाया जा रहा है।
Jharkhand News: रांची से CID पकड़े गए 7 चीनी साइबर एजेंट
रांची के जगन्नाथपुर इलाके में स्थित एक होटल से चीनी साइबर अपराधियों के सात एजेंटों को सीआईडी के साइबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। सीआईडी ने इस मामले में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में जिक्र है कि चार जुलाई को सीआईडी के साइबर थाने को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में संगठित साइबर अपराधियों का गिरोह डिजिटल अरेस्ट और इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगी की गतिविधियों को अंजाम देता है।
Jharkhand News: 730 करोड़ GST घोटाले में 4 व्यापारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
झारखंड के 730 करोड़ घोटाले में ED ने चार्जशीट दायर कर दी है। इस घोटाले मामले 4 कारोबारियों का नाम सामने आया है। झारखंड में 730 करोड़ से अधिक के GST घोटाले में ED ने शनिवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में 4 आरोपी कारोबारियों शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, अमित कुमार गुप्ता और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए चार्जशीट दायर की।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में हिंदी विवाद पर सियासत तेज, उद्धव-राज की विजय रैली पर शुरू घमासान
Jharkhand News: 2 कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा
शुक्रवार को ED ने झारखंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक के कई ठिकानों पर छापा मारा था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की टीम अब दोनों नेताओं से पूछताछ करेगी। कोल कंपनियों से उगाही, रंगदारी समेत अन्य अवैध धंधों से वसूली गई राशि की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद समेत अन्य संदिग्धों से अगले हफ्ते पूछताछ शुरू करेगी।
Jharkhand News: केंद्र से 227 करोड़ रुपए क्यों मांग रहा झारखंड
झारखंड केंद्र सरकार से अपने बकाया 227 करोड़ रुपए की मांग कर रहा है। लेकिन अभी तक इसका कोई जवाब नहीं मिल पाया है। झारखंड सरकार का कहना है कि PMGKAY के तहत केंद्र पर झारखंड का 227 करोड़ रुपया बकाया है। इसे पाने के लिए अब तक 16 बार केंद्र सरकार को पत्र लिखा जा चुका है।