खदान में बचाव कार्य, टूटा पुल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Jharkhand News: रामगढ़ में धंसी कोयला खदान, 3 की मौत, 5 फंसे
झारखंड के रामगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। रामगढ़ के महुआ टुंगरी इलाके में अवैध कोयला खदान में बारिश के दौरान काम चल रहा था। बारिश के कारण कोयला खदान धंस गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खदान में 10 मजदूर काम कर रहे थे। 5 मजदूरों के अभी भी दबे होने की बात सामने आई है। राहत बचाव कार्य जारी है। मृतकों में वकील करमाली, इम्तियाज और निर्मल मुंडा के रूप में पहचान हुई है।
#WATCH | Ramgarh, Jharkhand: Casualties feared following a mine collapse in Ramgarh. Police and district administration officials are present at the spot.
SDM Ramgarh says, “This incident occurred in the boundary of Central Coalfields Limited (CCL). We have reached the site of… https://t.co/EkRvmnk9Mw pic.twitter.com/ty5UKmBOK3
— ANI (@ANI) July 5, 2025
Jharkhand News: बारिश में पुल ढहा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे
झारखंड में भारी बारिश के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खूंटी जिले में भारी बारिश के बाद एक पुल नष्ट हो गया। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए यह इकलौता रास्ता था। लेकिन बच्चों ने हार नहीं मानी। पुल टूटने के बाद लोगों ने बांस की सीढ़ी से रास्ता बनाया, जिसकी मदद से अपनी जान जोखिम में डाल कर बच्चे स्कूल जा रहे है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | Khunti, Jharkhand | Children walk on a damaged road and use a bamboo ladder to climb up a collapsed bridge to reach their school. pic.twitter.com/nZLUqVCzYY
— ANI (@ANI) July 5, 2025
Jharkhand News: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान ने रविवार को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। IMD ने बुलेटिन में कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कि इन जिलों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है।
Jharkhand News: केशव महतो कमलेश ने 10 को बुलाई कांग्रेस विधायकों की बैंठक
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को सभी कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलायी है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद केशव महतो कमलेश करेंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए 10 जुलाई को शाम 4 बजे प्रदेश प्रभारी के राजू भी प्रदेश कांग्रेस ऑफिस में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने शनिवार 5 जुलाई को दी।
Jharkhand News: गुलाम की तरह काम करती है ईडी – कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर
झारखंड के पूर्व मंत्री के आवास पर कथित छापेमारी पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, “ईडी का इस्तेमाल चुनाव के दौरान किया जाता है। ईडी एक गुलाम एजेंसी की तरह काम कर रही है। भाजपा बिहार तक हमारे लोगों की प्रतिष्ठा को नष्ट करना चाहती है, क्योंकि उन्हें पता है कि वे सत्ता में वापस नहीं आएंगे। लेकिन हम बिहार में फिर भी जीतेंगे।
Jharkhand News: झारखंड सरकार 200 यूनिट फ्री बिजली देगी
झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 10 हजार लोगों को फ्री बिजली देने की घोषणा की है।झारखंड सरकार ने पेयजल बिजली से जुड़ी दो अहम योजनाओं को निजी विद्युत आपूर्तिकर्ता के उपभोक्ताओं तक विस्तारित करने का अहम फैसला किया है। इससे टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) जैसी निजी कंपनी के उपभोक्ताओं को भी सरकार की 200 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ और सीमित शुल्क पर पेयजल कनेक्शन की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Free Electricity: झारखंड में बढ़ सकता है फ्री बिजली का दायरा, जानें किसको मिलेगा लाभ
Jharkhand News: टांगीनाथ धाम के पुजारी की हादसे में मौत
झारखंड के गुमला में आज एक दर्दनाक हादसे में टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैगा शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार करने डुमरी आया था। सामान खरीदने के बाद वो ट्रैक्टर के पीछे पाटा पर खड़ा लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ी और बैगा ने संतुलन खो दिया और वो नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने के बाद ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसकी कमर के ऊपर से गुजरा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।