शुभमन गिल और शोएब बशीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: इन दिनों इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है। पहला टेस्ट लीड्स में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में जारी है, जहां शुरुआती तीन दिन पूरी तरह भारत के नाम रहे।
बल्लेबाजों का धमाल, गिल का दोहरा शतक
पहले दो दिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया और बोर्ड पर विशाल 587 रन लगा दिए। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 269 रन की मैराथन पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
शोएब बशीर पर सबसे ज़्यादा कहर
इन बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर पर जमकर कहर बरपाया। बशीर ने पहली पारी में 45 ओवर में 167 रन लुटा दिए और सिर्फ 3 विकेट झटके। उन्होंने ऋषभ पंत, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज के विकेट लिए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के आक्रमण के सामने बेबस नजर आए।
Why are English fans so salty about Shoaib Bashir. Yes he has not done well..but is he the only one doing bad in the current squad? There must be other motivations to target him! pic.twitter.com/aDFCYkwuv2
— बैताल (@Baytaal) July 5, 2025
शोएब बशीर के अलावा जोश टंग ने 28 ओवर में 119 रन दिए, जबकि ब्रायडन कार्स ने 24 ओवर में 83 रन लुटाए। अन्य गेंदबाजों में क्रिस वोक्स ने 81 और बेन स्टोक्स ने 74 रन दिए।
बर्मिंघम में भारत का रिकॉर्ड स्कोर
भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बर्मिंघम के मैदान पर अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले भारत ने यहां इतना बड़ा स्कोर कभी नहीं बनाया था। यह स्कोर आने वाले सालों तक याद किया जाएगा।
शोएब बशीर का पाकिस्तानी कनेक्शन
शोएब बशीर का पाकिस्तानी कनेक्शन भी काफी दिलचस्प है। उनका जन्म इंग्लैंड के सरे में 13 अक्टूबर 2003 को हुआ था। हालांकि, उनके माता-पिता पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से ताल्लुक रखते हैं और कई साल पहले इंग्लैंड आकर बस गए थे। इस वजह से बशीर को पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश क्रिकेटर माना जाता है।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब होगा महामुकाबला
बशीर का अब तक का करियर
शोएब बशीर काउंटी क्रिकेट में समरसेट क्लब के लिए खेलते हैं। फरवरी 2024 में उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से अब तक वे इंग्लैंड के लिए 17 टेस्ट मैचों में 61 विकेट ले चुके हैं और टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं।