झारखंड की बड़ी खबरें (सौजन्य-एक्स)
Jharkhand News: साहिबगंज में टकराई दो मालगाड़ियां, हवा में उड़ी बोगियां
झारखंड के साहिबगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। साहिबगंज के बरहरवा रेलवे यार्ड में दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 बोगियां पटरी से उतर गई। ये टक्कर इतनी बड़ी थी कि दोनों मालगाड़ियों के डब्बे में हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, बताया जा रहा है कि गाड़ी पहाड़ी की ढलान पर थी, जो कि धीरे-धीरे नीचे सरकने लगी और थोड़ी ही देर में बेकाबू हो गई। इस दौरान वो तेजी से दूसरी मालगाड़ी से जाकर टकरा गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में जान की हानि नहीं हुई, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे है और जांच में जुट गए है।
देखें वीडियो
🇮🇳 Two freight train collided in jharkhand pic.twitter.com/Q9oKQmNdAW
— ExtraOrdinary (@Extreo_) July 3, 2025
Jharkhand News: जमशेदपुर में कई थानेदारों का हुआ ट्रांसफर
जमशेदपुर प्रशासन ने बड़ा बदलाव करते हुए 11 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इसके तहत अफसरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले की सूची में अविनाश कुमार, सचिन कुमार दास, बैजनाथ कुमार, मोहम्मद फैज अहमद, मधुसूदन डे, गुलाम रब्बानी खान, निरंजन कुमार, भूषण कुमार, बिरेंद्र कुमार, नित्यानंद प्रसाद, वंश नारायण सिंह, पवन कुमार, विवेक कुमार पंडित, अमित चौधरी और अजीत कुमार मुंडा का नाम शामिल है।
Jharkhand News: 4 साल की बच्ची नदी में डूबी
झारखंड के लातेहर से एक दुखद घटना सामने आई है। डुरुवा पंपूकल की औरंगा नदी में डूबने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी बहन और दोस्त के साथ नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान बच्ची गहरे पानी में चली गई और नदी का बहाव तेज होने से बच्ची डूबने लगी। सूचना मिलने पर घरवाले तुरंत बचाने पहुंचे। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
Jharkhand News: सब-जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज
आज यानी 3 जुलाई में झारखंड के रांची में 15वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज हुआ। झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने मनांग गोमका जयपाल सिंह कृत्रिम टर्फ हॉकी मैदान में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
Mr Sudivya Kumar, Hon’ble Minister of Tourism, Art, Culture, Sports and Youth Affairs, Jharkhand attended the opening ceremony of the 15th Hockey India Sub Junior Women National Championship 2025 in Ranchi, Jharkhand. He was presented with a memento by Hockey India Secretary… pic.twitter.com/mskxAKd62s
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 3, 2025
Jharkhand News: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से मिला बरनवाल समाज
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को झारखंड के कई जिलों का दौरा किया। इस दौरान बरनवाल समाज के पदाधिकारियों ने पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखन बरनवाल ने इस दौरान मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के ओबीसी सूची में बरनवाल समाज को शामिल किया जाना चाहिए। बरनवाल समाज के शिष्ट मंडल ने अपने प्रस्ताव में कहा कि समाज अब भी आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ हैं। ऐसे में समाज के योग्य युवाओं को सिर्फ ओबीसी के अभाव में अपनी योग्यता दिखाने का मौका नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें- रांची में स्कूलों के आस-पास मांस-मच्छी की दुकानों पर लगा बैन
Jharkhand News: रथयात्रा मेले में जा रहे दो बच्चियों और मां की मौत
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक हादसा हो गया। एक दंपती अपने अपने चार छोटे बच्चों के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा का मेला देखने जा रहा था, तभी नारो बाजार में बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे से एक ट्रक आ रहा था, जिसकी चपेट में बाइक आ गई। इस हादसे में मां समेत दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
Jharkhand News: दुबई में फंसे कामगारों की जल्द होगी वापसी
झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद के 15 कामगारों की अब जल्द ही देश वापसी होगी। ये कामगार दुबई में फंसे थे, और उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वतन वापसी के लिए अपील की थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कामगारों को वापस लाने के निर्देश दे दिए है। मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को कामगारों को सुरक्षित वापस लाने और बकाये पारिश्रमिक का भुगतान कराने का निर्देश दिया। ये सभी 15 कामगार दुबई की Masai Contracting L.L.C. कंपनी में काम करते है।