दारोगा का बेटा और पत्नी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। खासकर लड़ाई के, लेकिन कभी-कभार कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाते हैं। कुछ ये ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी से वायरल हो रहा है। जहां, एक मामूली नाली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब फतेहपुर में तैनात दरोगा सुरेश यादव के बेटे ने पड़ोसी पर राइफल तान दी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।
दरोगा के बेटे ने दी गोली मारने की धमकी
घटना जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट मोहल्ले की है। दरअसल, दरोगा सुरेश यादव ने यहां नया मकान बनवाया है। शनिवार शाम उनके घर से निकलने वाला गंदा पानी पड़ोस में रहने वाली रंभा देवी के घर के पास जमा हो गया। जब रंभा देवी के पति कमलकांत ने मिट्टी डालकर पानी रोकने की कोशिश की, तभी विवाद शुरू हो गया।
Warning: Abusive content.
In UP's Varanasi, an "unfair" fight saw a man drawing an assualt rifle against a woman with a hand held fan. During the altercation, towel of the rifle-armed man dropped making the fight not only unfair but highly inappropriate. pic.twitter.com/SErJd1Fwfp
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 30, 2025
आरोप है कि इसी दौरान दरोगा का बेटा प्रकाश यादव मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। फिर प्रकाश का भाई शशिकांत और उनकी मां भी वहां आ गईं। प्रकाश ने राइफल लहराते हुए कमलकांत को गोली मारने की धमकी दी और कहा कि “हमारे घर का पानी ऐसे ही बहेगा।”
पुलिस ने की कार्रवाई
इस पूरी घटना का वीडियो एक व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरोगा के बेटों और पत्नी पर FIR
पीड़िता रंभा देवी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकाश यादव, शशिकांत यादव और उनकी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया कि जिस राइफल से धमकी दी गई, वह दरोगा सुरेश यादव के नाम पर लाइसेंसी थी। फिलहाल, पुलिस ने राइफल जब्त कर ली है और लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।