टीम इंडिया (सोर्स- बीसीसीआई-एक्स)
IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज 2 जुलाई को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच इंग्लैंड के ऐतिहासिक बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में होने वाला है। पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि, दूसरे मुकाबले में भारत की कोशिश रहेगी कि वह सीरीज में बराबरी कर सके, लेकिन बारिश टीम इंडिया की कोशिश पर पानी फेर सकती है।
बारिश डाल सकती है खलल
टीम इंडिया के लिए की बात यह है कि मैच के पहले दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन बारिश होने की संभावना 82 प्रतिशत है। पूरे दिन मैदान पर बादल छाए रहने की भी उम्मीद है, जिससे खेल में बाधा आ सकती है।
Energised for Edgbaston 🙌
Gearing up for the 2nd #ENGvIND Test 👌👌#TeamIndia pic.twitter.com/XNnOWC3WyC
— BCCI (@BCCI) July 1, 2025
भारत के खराब रिकॉर्ड ने बढ़ाई टेंशन
पहले टेस्ट में मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि, एजबेस्टन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक कुल 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे 7 में हार और एक मैच ड्रॉ रहा है। यानी, इस मैदान पर भारत का जीत प्रतिशत शून्य है।
टॉस की भूमिका होगी बेहद अहम
मैच से पहले एक अहम बात यह है कि इस मुकाबले में टॉस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। एजबेस्टन के आंकड़ों के मुताबिक, यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर रहा है। अब तक इस मैदान पर खेले गए 56 टेस्ट मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 23 बार जीत दर्ज की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम केवल 18 बार ही जीत पाई है।
मुकाबला 2 जुलाई से 6 जुलाई तक
यह मुकाबला 2 जुलाई से 6 जुलाई तक बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा। इस बार भारत के सामने न सिर्फ इंग्लैंड से सीरीज में बराबरी करने की चुनौती होगी, बल्कि एजबेस्टन में पहली जीत हासिल करने का मौका भी रहेगा।
भारत की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव
टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि कप्तान शुभमन गिल अब दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।