अस्पताल में चल रहा पूर्व हॉकी खिलाड़ी का इलाज
Hockey Player: झारखंड के पूर्व इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा की बिगड़ी तबीयत को लेकर राज्य सरकार गंभीर हो गई है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को विशेष निर्देश दिए हैं कि बिमल लाकड़ा के इलाज में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना रहे और उन्हें हर जरूरी मेडिकल फेसिलिटी मुहैया कराई जाए। सीएम हेमंत सोरेन ने ये भी साफ कर दिया कि सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी और लाकड़ा के परिवार को किसी तरह की चिंता करने की कोई बात नहीं है।

Hockey Player: CM सोरेन ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री सोरेन ने इस बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “मंत्री इरफान अंसारी जी, बिमल लाकड़ा जी को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाते हुए सूचित करें।” उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह से लाकड़ा और उनके परिवार के साथ खड़ी है।
Hockey Player: कैसे बिगड़ी पूर्व हॉकी खिलाड़ी की तबीयत
बिमल लाकड़ा की उम्र महज 45 वर्ष हैं और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वे पैतृक जिले सिमडेगा में खेतों के पास अचानक बेहोश हो गए थे। जब इस बारे में परिवार और स्थानीय लोगों को मालूम हुआ तो तुरंत उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल में ले जाया गया।
जहां उनकी हालात को देखते हुए सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें उनके मस्तिष्क में खून का थक्का (ब्रेन क्लॉट) जमा मिला। नतीजतन डॉक्टरों ने मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें तुरंत रांची स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है, ताकि किसी तरह की दिक्कत ना हो।
Hockey Player: पूर्व खिलाड़ी को मिलेगा हरसंभव उपचार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद इस मामले को देख रहे हैं. उन्होंने रांची के अस्पताल प्रशासन से बातचीत की और हरसंभव जरूरी उपचार तुरंत देने की बात कही. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिमल लाकड़ा झारखंड राज्य का गौरव हैं। “वे हमारे लिए सिर्फ खिलाड़ी नहीं, झारखंड की पहचान हैं। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री सोरेन खुद भी इस मामले को देख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें देश के किसी भी अस्पताल में उनका इलाज करा जाएगा।”
- बिमल लाकड़ा अपने खेत में काम करते समय बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल रेफर किया गया। सीटी स्कैन में उनके सिर में खून का थक्का पाया गया, जिसके बाद उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने बताया कि बिमल लाकड़ा फिलहाल स्थिर हैं और झारखंड के खेल मंत्री ने उनसे मुलाकात की है।
- सरकारी मदद: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद बिमल लाकड़ा के इलाज के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं और खेल मंत्री ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
- बिमल लाकड़ा का हॉकी करियर: बिमल लाकड़ा 2002 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मेंबर थे। वह मिडफील्डर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनके भाई वीरेंद्र लाकड़ा और बहन असुंता लाकड़ा भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
परिवार को मिला भरोसा
राज्य सरकार के सहयोग देने के भरोसे से अब लाकड़ा का परिवार की उम्मीद जगी है। बिमल लाकड़ा के भाई ने कहा, “हम मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के आभारी हैं जिन्होंने इतनी जल्दी पहल की। हमारे भाई को समय रहते अच्छा इलाज मिल रहा है, यही हमारे लिए सबसे बड़ी राहत है।”
झारखंड के हॉकी इतिहास में बिमल लाकड़ा का योगदान
बिमल लाकड़ा भारतीय हॉकी टीम के उस दौर के खिलाड़ी हैं जब झारखंड से लगातार कई युवा राष्ट्रीय टीम में जगह बना रहे थे। उन्होंने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं और राज्य में हॉकी को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है।