Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम की मार से परेशान लोग, अगले 5 दिन के लिए अलर्ट; आसमां से गिरेगी बिजली
  • झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम की मार से परेशान लोग, अगले 5 दिन के लिए अलर्ट; आसमां से गिरेगी बिजली

The Updates Digital Desk July 2, 2025 1 min read
Jharkhand Weather

झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश

Jharkhand Weather: मानसून इस बार झारखंड में खूब मेहरबान है। मगर मौसम की ये मेहरबानी कई इलाकों में लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने का दौर यूंही बरकरार रहेगा. हालांकि इसी दौरान कुछ जिलों में तेज बारिश का भी कहर देखने को मिल सकता है.

Jharkhand Weather: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 2 जुलाई से 6 जुलाई तक झारखंड के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. 2 जुलाई को चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसलिए खासकर इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ये भी चेतावनी दी गई है कि लोग ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें, क्योंकि आकाशीय बिजली कहीं भी गिर सकती है।

Jharkhand Weather: कौन से जिले में कैसा रहेगा मौसम

इसके बाद 3 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में येलो अलर्ट है। इन इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। 4 जुलाई को झारखंड के उत्तरी-मध्य तथा आसपास के उत्तर-पूर्वी भागों में भी भारी बारिश हो सकती है। हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather: इस दिन होगी भारी बारिश

5 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में किसी-किसी जगह पर जरूर जोरदार बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में भी आकाशीय बिजली गिरने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather: झारखंड बारिश अपडेट्स

  • झारखंड में इस बार मानसून मेहरबान
  • झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश
  • कुछ इलाकों में बारिश बनी जी का जंजाल
  • अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
  • भारी बारिश में नाले नदियां उफान पर
  • 2 से 6 जुलाई तक झारखंड के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट
  • आने वाले दिनों में गर्मी से राहत के पूरे आसार
  • मौसम रहा मेहरबान तो उमस से मिलेगी राहत

6 जुलाई को भी राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य इलाकों में कुछ-कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। यानि उमस कुछ कमी हो जाएगी। लेकिन भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून मेहरबान

झारखंड में मानसून जमकर बरसा है. 1 जून से 1 जुलाई तक झारखंड में औसतन 197.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन राज्य में अब तक 371.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से तकरीबन 88 फीसद ज्यादा है। गढ़वा, गोड्डा, देवघर और पाकुड़ को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य या उससे ज्यादा बारिश हुई है।

रांची और जमशेदपुर में सबसे ज्यादा बारिश राज्य की राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इन दोनों जिलों में 600 मिमी से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

पाकुड़ में राज्य का सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खूंटी जिले में 17 मिमी बारिश हुई। बारिश की वजह से रांची का अधिकतम तापमान गिरकर 26.7 डिग्री रहा है। मानसून जरूर इस बार झारखंकड पर मेहरबान दिख रहा है। अगले कई दिन बारिश और वज्रपात के चलते अलर्ट मोड में ही रहेंगे। प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सारी तैयारी रखने के निर्देश दिये हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Heavy Rain in Jharkhand Jharkhand Mosam jharkhand weather news

Continue Reading

Previous: सावन से पहले ही छाया भक्ति का रंग, Ankush Raja का नया गाना ‘शिव शंकरा’ हुआ रिलीज
Next: IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, बारिश बन सकती है बड़ा रोड़ा!

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.