Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand Rain: कोल्हान ने बारिश ने पटरी से उतारी जिंदगी, सड़कें लबालब घरों में भी घुस पानी
  • झारखंड

Jharkhand Rain: कोल्हान ने बारिश ने पटरी से उतारी जिंदगी, सड़कें लबालब घरों में भी घुस पानी

Jharkhand Rain: झारखंड में लोगों पर मौसम की मार पड़ रही है। कोल्हान में भारी बारिश ने लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया।
The Updates Digital Desk June 30, 2025 1 min read
Jharkhand Rain

बारिश से पानी पानी कोल्हान

Jharkhand Rain: मॉनसून की बारिश का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है लेकिन झारखंड में इस बार की बारिश लोगों के जी का जंजाल बन चुकी है। झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में तो बारिश ने हालात और खराब कर दिए। लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। आज की भीषण वर्षा के कारण पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में तो भरी जलभराव हो गया है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और सड़क यातायात भी बाधित हो गया है।

Jharkhand Rain:  नदियों का जलस्तर खतरे के पार

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि झारखंड की औद्योगिक शहर जमशेदपुर से गुजरने वाली दो प्रमुख नदियां — खरकई और स्वर्णरेखा — इस समय उफान पूरे उफान पर हैं और उनका जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

सोमवार की सुबह की रिपोर्ट के मुताबिक, खरकई नदी आदित्यपुर पुल पर 129 मीटर के लाल निशान की तुलना में 130.65 मीटर पर बह रही थी। वहीं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 121.50 मीटर के खतरे के निशान के मुकाबले 121.60 मीटर था। अभी स्थिति आने वाले समय में और खराब हो सकती है, अगर बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा।

Jharkhand Rain: बहरागोड़ा में कई घर जलमग्न, यातायात बाधित

भारी बारिश का असर बहरागोड़ा ब्लॉक में भी देखने को मिला, जो पूर्वी सिंहभूम जिले में आता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि यहां लगातार हो रही बारिश के की वजह से बहरागोड़ा के कई गांवों में पानी भर गया है। जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सारंगी ने पाटपुर, सकरा और डोमजुड़ी पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बारिश में पानी में कई घर जलमग्न हो चुके हैं,

  • ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हुआ है
  •  वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ी है
  • झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि मौसम की मार से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

Jharkhand Rain: जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील

तेज और भारी बारिश की वजह से खरकई और स्वर्णरेखा नदियों में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के जिला प्रशासन ने भी लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। रविवार को जारी एक बयान में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त  ने नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील की कि वे लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सतर्क रहें उन्होंने कहा कि मौसम के चलते जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। ऐसी स्थिति में लोग प्रशासन के सख्त निर्देशों का पालन करें और अगर बाढ़ जैसी स्थिति दिखे तो तुरंत सुरक्षित स्थानों पर की ओर जाएं।”

ये भी पढ़ें: झारखंड में आफत की बारिश, रेड अलर्ट जारी, जाने कहां क्या हाल

अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

उपायुक्त सत्यार्थी ने उप-मंडल अधिकारियों और नगर निकायों के अधिकारियों को एकदम सतर्क रहने और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी हालात से निपटा जा सकें। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील भी की है ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन उनसे जल्द से जल्द सहायता पहुंचा सके।

आने वाले दिनों में स्थिति हो सकती है और गंभीर

मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि झारखंड के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश ये दौर यूंही जारी रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

कोल्हान क्षेत्र में जिस तरह भरी बारिश ने रफ्तार पकड़ी है, उससे साफ है कि आने वाले दिन और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। क्योंकि अभी तो मॉनसून की शुरुआत है। ऐसे में जिला प्रशासन जहां पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है, वहीं आम लोगों को भी खुद और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी रखनी चाहिए। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें, प्रशासन की सलाह मानें और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Heavy Rain in Jharkhand Jharkhand News jharkhand weather Kolhan Top Stories

Continue Reading

Previous: Dalai Lama: दलाई लामा जन्मदिन पर चुन सकते हैं उत्तराधिकारी, चीन में भी होने लगी हलचल
Next: Hul Diwas: CM हेमंत सोरेन ने दिल्ली में हूल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले- ये हमारी पहचान

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.