Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • क्राइम
  • Drugs Smuggling: झारखंड में कौन बांट रहा मीठा नशा, अब 60 लाख की ब्राउन शुगर की खेप जब्त
  • क्राइम

Drugs Smuggling: झारखंड में कौन बांट रहा मीठा नशा, अब 60 लाख की ब्राउन शुगर की खेप जब्त

The Updates Digital Desk June 29, 2025 1 min read
Drugs Smuggling

AI Generated Image

Drugs Smuggling: झारखंड में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। अब झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तकरीबन 60 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है। साथ ही पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अभिमन्यु कुमार साव (20) और नितेश कुमार (19) के रूप में हुई है।

Drugs Smuggling: आरोपियों से क्या क्या बरामद

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के एक फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपियों के पास से 286 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब 60 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Drugs Smuggling: “ब्राउन शुगर भाभी” भी गिरफ्तार

कुछ दिन पहले ही पुलिस ने डोमचांच थाना क्षेत्र में चल रहे ड्रग नेटवर्क की सरगना के तौर पर चर्चित “ब्राउन शुगर वाली भाभी” को भी गिरफ्तार किया था। जिसने पुलिस पूछताछ में कई गहरे राज उगले।

ये भी पढ़ें: झारखंड में मीठे नशे का चस्का लगाने वाली भाभीजी गिरफ्तार, उगले कई राज

बताया जाता है कि वह न सिर्फ स्थानीय युवाओं को ब्राउन शुगर सप्लाई करती थी, बल्कि नये लड़कों को अपने जाल में फंसाकर खुद अपने घर से ही नशे का कारोबार चला रही थी।

Drugs Smuggling: ब्राउन शुगर क्या है?

एक तरह से ब्राउन शुगर हीरोइन का ही एक घटिया, मिलावटी रूप है। इसे “स्मैक” भी कहा जाता है।

हीरोइन, जो अफीम (opium) से बनती है, उसे जब पूरी तरह शुद्ध नहीं किया जाता या उसमें चीनी, दूध का पाउडर, बोरिक एसिड, chalk आदि मिलाकर बेच दिया जाता है, तो उसे ब्राउन शुगर का नाम दे दिया जाता है। इसलिए यह सस्ती और ज़्यादा खतरनाक होती है।

क्यों है खतरनाक?

यह सीधा असर इंसान के नर्वस सिस्टम (मस्तिष्क और स्नायु तंत्र) को प्रभावित करता है। इससे शरीर में एडिक्शन (लत) बहुत तेज़ी से लगती है। इसमें अक्सर जहरीले रसायन मिला दिए जाते हैं, जिससे किडनी, लीवर, हार्ट बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इसके ओवरडोज़ से जान तक जा सकती है।

Drugs Smuggling: पुलिस की अब अगली कार्रवाई

ड्रग तस्करी मामले में चतरा पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के झारखंड के कई जिलों में कनेक्शन हैं। अब मोबाइल डेटा और बरामद दस्तावेज़ों के आधार पर इस नेटवर्क को और तोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि इस सिंडिकेट को जड़ से उखाड़ फेंका जा सके, इसलिए पुलिस मामले की तह में जाने के लिए जी जान से जुटी है।

  1. 286 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त
  2. 60 लाख की नशीली खेप, 2 युवक चतरा में गिरफ्तार
  3. डोमचांच में ब्राउन शुगर भाभी पहले ही पुलिस की पकड़ में
  4. पुलिस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मुहिम में जुटी

कई शहरों में नेटवर्क चला रही थी भाभीजी

कई शहरों में ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क की सरगना रूबी उर्फ भाभी जी ने रांची पुलिस के सामने इस काले धंधे के कई ‘राज’ उगले हैं। रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने उसे तीन दिनों की रिमांड पर लेकर अवैध कारोबार के बारे में पूछताछ की थी।

जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था। बिहार के सासाराम की रहने वाली इस भाभी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने पिछले छह महीनों में कई बार खाक छानी लेकिन लगातार हो रही छापेमारी के बावजूद हर दफा बचकर निकलती रही।

पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने पिछले ही हफ्ते रांची के कोर्ट में सरेंडर किया था। उसके खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाने में छह केस दर्ज हैं।

एक्शन में पुलिस

रांची पुलिस ने जनवरी से लेकर अब तक ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ ने पुलिस को बताया था कि इसकी सप्लाई उन्हें सासाराम से होती है और भाभी जी के नाम से जानी जाने वाली महिला ही असली सरगना सरगना है। सबसे पहले इस महिला का नाम जनवरी में सामने आया था, जब रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ जब तीन ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Brown Sugar Drugs Smuggling Jharkhand News

Continue Reading

Previous: Kolkata Gangrape: महुआ ने तो 40 साल पुरानी शादी तुड़वा दी…क्यों अपनी पार्टी की नेता पर भड़के बनर्जी
Next: रैगिंग पर लापरवाही भारी, देश के 89 बड़े संस्थानों को UGC ने भेजा नोटिस

संबंधित खबरें

Crime: बेंगलुरु में लगभग 100 किमी दूर अगल-अलग स्थान पर एक शव के कई टुकड़े मिले, जिससे सनसनी फैल गई।
1 min read
  • क्राइम

Crime: बेंगलुरु के पास मिले शव के 19 टुकड़े, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दामाद निकला सास का हत्यारा

Akanksha Sharma August 12, 2025
Crime
1 min read
  • क्राइम

Crime: CCL कर्मचारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

The Updates Digital Desk July 15, 2025
Mobile Theif
1 min read
  • क्राइम

Mobile thief: 10 लाख के मोबाइल चुराने वाला धुरंधर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 62 मोबाइल बरामद

The Updates Digital Desk July 14, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.