राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सर गंगा राम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. राष्ट्रपति ऑफिस ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा और मुलाकात की एक तस्वीर साझा की.
गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन
ताजा जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (81) पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में जाना जाता है.
झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021 तक झारखंड की राज्यपाल थीं. उन्होंने सर गंगा राम कैंसर सेंटर का उद्घाटन करने के लिए अस्पताल का दौरा किया था, जिसका उद्देश्य कैंसर रोगियों की देखभाल प्रदान करना है. एक्स पर मुर्मू के कार्यालय द्वारा की गई एक अन्य पोस्ट के अनुसार, यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने अत्याधुनिक सुविधाओं को देखा और रोगियों से बातचीत की.