Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • क्राइम
  • गोरगांव की युवती के साथ साइबर क्राइम का खौफनाक मामला, बिना लोन लिए ही शर्मनाक तस्वीरें वायरल
  • क्राइम

गोरगांव की युवती के साथ साइबर क्राइम का खौफनाक मामला, बिना लोन लिए ही शर्मनाक तस्वीरें वायरल

Cyber Crime News: युवती अपने बीमार पिता के इलाज के लिए फौरन 15,000 रुपये की जरूरत के चलते यूट्यूब पर सर्च कर रही थी कि कहां से तात्कालिक लोन मिल सकता है। एक वीडियो में बताए गए ‘GoldSalon’ नामक ऐप पर भरोसा कर उसने उसे डाउनलोड कर लिया।
The Updates Digital Desk June 24, 2025 1 min read
गोरगांव की युवती के साथ साइबर क्राइम का खौफनाक मामला, बिना लोन लिए ही शर्मनाक तस्वीरें वायरल

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया

Cyber Crime News: मुंबई के गोरगांव इलाके की एक 20 वर्षीय युवती के साथ जो हुआ, वह न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि साइबर क्राइम की दुनिया का खतरनाक चेहरा भी उजागर करता है। रोजमर्रा की जरूरतों से जूझते हुए जब उसने अपने पिता की मदद के लिए 15,000 रुपये का इंतजाम करने की सोची, तब उसे अंदाजा भी नहीं था कि एक मामूली ऐप डाउनलोड करना उसकी ज़िंदगी का सबसे बुरा फैसला बन जाएगा।

कैसे हुआ यह घटना?

घटना 10 जून की है। युवती अपने बीमार पिता के इलाज के लिए फौरन 15,000 रुपये की जरूरत के चलते यूट्यूब पर सर्च कर रही थी कि कहां से तात्कालिक लोन मिल सकता है। एक वीडियो में बताए गए ‘GoldSalon’ नामक ऐप पर भरोसा कर उसने उसे डाउनलोड कर लिया। ऐप इंस्टॉल करते वक्त उसने सभी जरूरी परमिशन दे दी — जिसमें कैमरा, गैलरी, फोन स्टोरेज से लेकर कॉन्टैक्ट तक की एक्सेस शामिल थी। साथ ही उसने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड जैसे निजी विवरण भी ऐप पर दर्ज कर दिए।

चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ ही मिनटों बाद एक मैसेज आया, “लोन रिजेक्ट कर दिया गया है”। निराश होकर युवती ने ऐप को तुरंत डिलीट कर दिया। वह समझी कि अब सब खत्म हो गया है। लेकिन असली डरावना अध्याय तो अभी शुरू होना था।

18 जून को अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया

18 जून को उसके पास एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया, जिसमें उसे धमकाया गया कि उसने जो 15,000 रुपये का लोन लिया है, वह तुरंत चुकाए वरना अंजाम बुरा होगा। युवती ने जब साफ-साफ कहा कि उसने कोई लोन नहीं लिया है, तो सामने वाले ने उसके बैंक स्टेटमेंट की मांग की। युवती ने अपनी गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए यह मांग ठुकरा दी।

फिर जो हुआ, उसने उसके होश उड़ा दिए। कुछ ही मिनटों में उसके वॉट्सऐप पर कुछ अश्लील और शर्मनाक तस्वीरें भेजी गईं, जो उसके और उसके पिता की मॉर्फ्ड इमेजेस थीं। यह तस्वीरें इतनी भयानक थीं कि उसे समझ नहीं आया कि वह क्या करे। कहा जा रहा है कि आरोपी ने युवती के मोबाइल से उसकी तस्वीरें और डेटा चुरा कर यह फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उसे बदनाम करने की धमकी दी।

धमकी यहीं तक सीमित नहीं रही। कुछ ही घंटों में ये तस्वीरें उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दी गईं। सामाजिक और मानसिक रूप से टूट चुकी इस युवती ने हिम्मत जुटाकर गोरगांव के एमएचबी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (Information Technology Act) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Crime News Cyber Attack Cyber Scam Top Stories

Continue Reading

Previous: Panchayat Season 4 Review: लौट आई सचिव जी और फुलेरा की टोली, मगर क्या इस बार भी बिखेरा पहले जैसा जादू? जानें दर्शकों का रिव्यू
Next: भारत का लाल अंतरिक्ष में करेगा कमाल, कैप्टन शुभांशु अब इस दिन भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

संबंधित खबरें

Crime: बेंगलुरु में लगभग 100 किमी दूर अगल-अलग स्थान पर एक शव के कई टुकड़े मिले, जिससे सनसनी फैल गई।
1 min read
  • क्राइम

Crime: बेंगलुरु के पास मिले शव के 19 टुकड़े, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दामाद निकला सास का हत्यारा

Akanksha Sharma August 12, 2025
Crime
1 min read
  • क्राइम

Crime: CCL कर्मचारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

The Updates Digital Desk July 15, 2025
Mobile Theif
1 min read
  • क्राइम

Mobile thief: 10 लाख के मोबाइल चुराने वाला धुरंधर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 62 मोबाइल बरामद

The Updates Digital Desk July 14, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.