अगर आप 18 साल या उससे ज्यादा के हो चुके हैं और अब तक आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं. अब आप घर बैठे सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप से नया वोटर कार्ड बना सकते हैं — वो भी बिना किसी झंझट और ऑफिस के चक्कर काटे बिना
कौन बना सकता है नया वोटर कार्ड?
आवेदक भारतीय होना चाहिए
स्थायी पता भारत में होना जरूरी
उम्र कम से कम 18 साल जरूरी
📑 किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?
2 पासपोर्ट फोटो
एड्रेस प्रूफ (बिजली/पानी/गैस बिल, बैंक पासबुक, रेंट एग्रीमेंट आदि)
आईडी प्रूफ (आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड)
एज प्रूफ (जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट आदि)
सभी डॉक्यूमेंट JPG, JPEG या PDF में स्कैन करा लें
📝 Voter ID के लिए ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका
1. वेबसाइट खोलें: https://voters.eci.gov.in/
2. Sign Up करें या Login करें
3. Form 6 पर क्लिक करें
4. अपना राज्य, जिला, नाम, आधार नंबर और बाकी डिटेल्स भरें
5. ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
6. कैप्चा भरें और Preview एंडSubmit पर क्लिक करें
7. सबमिट के बाद रेफरेंस नंबर भी मिलेगा, इस सेव रखें
8. चाहें तो Acknowledgement Slip भी डाउनलोड कर लें
⏱️ इसके बाद आपका वोटर आईडी कब मिलेगा?
पहले आपके अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी
फिर डिजिटल वोटर ID (e-EPIC) मिलेगी
कुछ दिनों में फिजिकल कार्ड घर पर भारतीय डाक से आ जाएगा
💳 कैसे करें e-Voter Card डाउनलोड?
वही वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं
लॉगिन करें
e-Voter Card ऑप्शन से कार्ड डाउनलोड करें
🔒 वोटर ID क्यों ज़रूरी है?
वोट देने के लिए
पासपोर्ट, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, एडमिशन, राशन कार्ड में पहचान पत्र के रूप में
हर नागरिक के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट