Oppo ने अपनी K सीरीज़ में एक और नया किफायती 5G स्मार्टफोन Oppo K13x 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. जी का यह स्मार्टफोन सिर्फ सस्ती कीमत में ही नहीं, बल्कि अपनी मजबूत बनावट, धूल-पानी से सुरक्षा और शानदार फीचर्स के साथ भी गैजेट्स लवर्स को लुभा रहा है. साथ ही कंपनी का दावा है कि यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP65 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इस खराब मौसम और हल्की बारिश या धूल में भी बेधड़क इस्तेमाल किया जा सकता है.
🔹 Oppo K13x 5G: कीमत
4GB + 128GB – ₹11,999
6GB + 128GB – ₹12,999
8GB + 256GB – ₹14,999
फोन 27 जून दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और Oppo की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. ओप्पे का यह दो रंगों – मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच में मिलेगा. लॉन्च ऑफर में ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी शामिल है.
Oppo K13x 5G: दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.67-इंच HD+ पांडा ग्लास प्रोटेक्शन वाली स्क्रीन
120Hz रिफ्रेश रेट, 1604×720 रेजोल्यूशन और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर और रैम:
MediaTek Dimensity 6300 (6nm)
ARM Mali-G57 MC2 GPU
4GB/6GB/8GB RAM (8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट)
128GB/256GB स्टोरेज, माइक्रोSD से 1TB तक बढ़ाने की सुविधा
ऑपरेटिंग सिस्टम:
Android 15 बेस्ड ColorOS 15
कैमरा सेटअप:
🔹 रियर कैमरा –
50MP प्राइमरी सेंसर (f/1.88)
2MP पोर्ट्रेट कैमरा (f/2.4)
🔹 फ्रंट कैमरा –
8MP सेल्फी कैमरा (f/2.05)
बैटरी:
6000mAh की बड़ी बैटरी
45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
अन्य फीचर्स:
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन (मिलिट्री ग्रेड मजबूती)
IP65 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)
डाइमेंशन: 165.71 x 76.24 x 7.99 मिमी | वजन: 194 ग्राम
कनेक्टिविटी:
5G NA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C
🔹 आखिर क्यों खास है Oppo K13x 5G?
कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, मजबूत बॉडी, और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आने वाला यह फोन स्टूडेंट्स और बजट-यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. ₹15,000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ Oppo K13x 5G दिखने में प्रीमियम और प्रदर्शन में दमदार है. यदि आप कम कीमत में टिकाऊ और परफॉर्मेंस वाला 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह यकीनन एक शानदार मोबाइल हो सकता है.