विवादों और ट्वीट्स के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (KRK) ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान स्टार विराट कोहली को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। NDTV के अनुसार, KRK ने X पर एक पोस्ट किया कि धोनी न्यूजीलैंड, विराट लंदन और विवेक ओबेरॉय दुबई शिफ्ट कर रहे हैं, क्योंकि “भारत में केवल भक्तों को ही धक्के खाने हैं”
KRK ने लिखा: Dhoni is shifting to New Zealand. Virat is shifting to London. Vivek Oberoi has shifted to Dubai. India Main Dhakke Khaane Ke Liye Hain Bhakts
इस ट्वीट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक X यूज़र “India matters” ने इस दावे को पुष्ट करते हुए कहा कि धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा की पढ़ाई के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है.
KRK द्वारा यह ट्वीट इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि पिछले दिनों धोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह न्यूजीलैंड में सुबह उठने के बारे में सोचते हैं, और इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह कहते हैं। ऐसा लग रहा है कि KRK इस पसंद को बड़े दावे के पीछे कारण बता रहा है.