पंचतत्व में विलीन 

शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया।

पैतृक गांव में अंतिम विदाई

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव निमरा में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

उमड़ा जन सैलाब

रामगढ़ जिले में उनके पैतृक निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हेमंत सोरेन ने दिया कंधा

अपने पिता शिबू सोरेन को हेमंत सोरेन ने भावुक मन से कंधा दिया।

रीति-रिवाज निभाए

हेमंत सोरेन ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।

झारखंड हुआ भावुक

शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए पूरे राज्य से जन सैलाब उमड़ा।

राजकीय सम्मान

शिबू सोरेन को तोपों की सलामी दी गई और उनके पैतृक गांव निमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राहुल और तेजस्वी शामिल

राहुल गांधी और  तेजस्वी यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को निमरा में उनके अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि दी। 

बाबा आराम करो

पिता को हेमंत सोरेन ने नम आंखों से विदाई दी और कहा कि बाबा आराम करो।